---Advertisement---

Health Tips: बढ़ती हुई तोंद से हो चुके हैं दुखी तो, इस मसाले का करें इस्तेमाल और कुछ ही दिनों में पाएं आराम

Health Tips: कलौंजी की मदद से भी कर सकते हैं अपने बढ़ते हुए वजन को कम । रोज सुबह गर्म पानी के साथ खाली पेट करें इसका सेवन।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 26, 2023 4:15 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अकसर लोग अपने आपको फिट रखने के लिए अलग-अलग तरह की चीजों का सेवन करते हैं। जिसे वह अपने बढ़ते हुए वजन को कम कर सकें । कई बार लोग कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं , जो उनके लिए ज्यादा लाभकारी सिद्ध नहीं होती हैं। आज इस आर्टिकल की मदद से आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं , जिसका रोजाना इस्तेमाल करने से आप अपने बढ़ती हुई तोंद को कम कर सकते हैं। जिस मसाले की हम बात कर रहे है, वह है कलौंजी। कलौंजी को आपने अपने घर के किचन में सब्जियों में टेस्ट को बढ़ाने के लिए कई बार इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आप इस इस बात से अनजान होंगे कि, इस कलौंजी के बीज को खाने से पेट और वजन दोनों कम होते है। यह दिखने में जितने छोटे होते हैं इनका असर शरीर पर उतना ही ज्यादा देखने को मिलता है। इन छोटे काले बीजों को किस तरह से खाने से शरीर में फायदें देखने को मिलते हैं इस बारे में आपको बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हार्ट के मरीज हैं तो Amarnath Yatra पर जाने से पहले जान लें खास बातें, वरना जा सकती है जान

इन तरीकों से करें कलौंजी का इस्तेमाल

आप इन कलौंजी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। रोजाना सुबह उठकर आप गर्म पानी के साथ कलौंजी के 5 से 6 बीजों को एक साथ खा सकते हैं ।
इसके अलावा आप कलौंजी के बीजों का पाउडर बनाकर भी रोज एक गिलास पानी में थोड़ा-सा पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं।
आप रात से ही कुछ कलौंजी के बीजों को भिगोकर सुबह उसे फिल्टर करके खाली पेट उस पानी को पी सकते हैं। ऐसा करने से जल्द फायदा देखने को मिलता है।

कलौंजी का सेवन करने से इन दिक्कतों से मिलता है छुटकारा

कलौंजी को खाने से शरीर में कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं। कलौंजी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर खासतौर से बढ़ते हुए पेट को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसे खाने से और भी फायदे देखने को मिलते हैं। जिस भी इंसान को कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की परेशानी हैं, उन्हें रोजाना इस कलौंजी के बीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से यह बीमारियां काफी निंयत्रण में रहती है। हार्ट मरीज के लिए भी कलौंजी के बीजों का सेवन करना बहुत बढ़िया माना जाता है। इसे ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें भी कम होती है। कलौंजी के बीजों को खाने से स्किन से संबधित परेशानी भी दूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

यह भी पढ़ें :डिनर में कुछ नया करें ट्राई, घरवालों को खुश करने के लिए आज ही बनाये Chicken Chaap Recipe, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026