---Advertisement---

Health Tips:जवानी में दिखने लगे हैं बूढ़े तो खाली पेट इन 3 चीजों का करें सेवन, खिल उठेगा चेहरा

Health Tips: बढ़ती उम्र को घटाने के लिए आप इन तीन चीजों का रोजाना निहार मुंह सेवन कर सकते हैं। ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। बीमारी, कमजोरी के साथ उड़ी हुई चेहरे की रंगत को ठीक करते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 8, 2026 6:24 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अगर आप भी बढ़ती उम्र के साथ जवान दिखना चाहते हैं तो डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताए जा रही इन 3 चीजों का रोजाना निहार मुंह सेवन करना शुरु कर दें। इससे ढलती उम्र पर ब्रेक लग सकता है। इसके साथ बूढ़ापे में होने वाली बिमारियों से भी राहत मिल सकती है। उम्र को रिवर्स करने में ये बहुत ही कारगर साबित होती हैं। इसी लिए आप भी इनका सेवन जल्द से जल्द शुरु कर सकते हैं।

Health Tips: बूढ़ापे करना है रिवर्स को खाएं ये 3 तीजें

हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी का कहना है कि, कलौंजी, मेथी दाना और काले चने का एक साथ निहार मुंह सेवन करने से त्वचा मे रंगत आने लगती है। आपको इन तीनों को रात भर भिगो के सुबह खाली पेट खाना है। कलौंजी को हर बीमारी का इलाज माना जाता है । इसमें थाइमोकिनोन नाम का कंपाउंड होता है जो कि बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करता है। इससे चेहर और शरीर में ग्लो दिखने लगता है। 

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

डॉक्टर का कहना है कि,  मेथी दाना को आयुर्वेद में वृश्य कहा गया है। यानी वह चीज जो बॉडी को ताकत दे। मेथी ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है।जॉइंट पेन को कम करती है और गट को भी साफ रखती है। वहीं,  काले चने की बात करें तो यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सबसे ज्यादा असरदार और पावरफुल सोर्स है। यह मसल्स को स्ट्रांग रखता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है और आपकी स्किन को भी टाइट रखता है। इसीलिए अगर इन तीनों चीजों का सेवन एक साथ किया जाता है तो चेहरे से लेकर शरीर तक जवान दिखने लगता है।

कलौंजी, मेथी दाना और काले चने का कैसे करें सेवन?

कलौंजी, मेथी दाना और काले चने को खाने का तरीका डॉक्टर बता रहे हैं। उनका कहना है कि, खाने से पहले आपको रात के समय में  एक चौथाई चम्मच कलौंजी लेनी है। एक चम्मच मेथी दाना और एक टेबलस्पून काले चने लेने हैं।इन सभी को एक गिलास पानी में भर कर छोड़ डेना है। सुबह निहार मुंह इन तीजों चीजों को चबाकर खाना है। इसके साथ ही बचे पानी को भी पी लेना है। रोजाना लगातार 90 दिन तक इन्हें लीजिए और फिर 15 दिन का ब्रेक देकर दोबारा इसको खा सकते हैं। इसका असर बहुत जल्द देखने को मिलेगा।  इसके बाद पांच बादाम, पांच किशमिश, एक अखरोट की गिरी और एक सूखी अंजीर को चबा-चबाकर खाना  है। ध्यान रहे इन्हें भी रातभर गिराकर छोड़ना है। अखरोट में फैटी एसिड्स होते हैं जो कि दिमाग को तेज रखता है। अंजीर, आयरन, पोटेशियम और फाइबर से भरी होता है। यह नया खून बनाता है बॉडी पेट साफ करता है। किशमिश में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि फ्री रेडिकल से लड़ते हैं और एजिंग इफेक्ट को कम करते हैं और बादाम  विटामिन ई का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है। इन सभी का सेवन रोजाना लगातर करने से असर आपको शरीर में दिखने लगेगा।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026