---Advertisement---

Health Tips:  जिंदगी से प्यार है तो भिंडी के साथ भूलकर भी ना करें इन 3 चीजों का सेवन, जानें बॉडी को कैसे होता है नुकसान?

Health Tips:  अगर आपको भी भिंडी की सब्जी अच्छी लगती है तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। क्योंकि भिंडी को कुछ चीजों के साथ मिलकर बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। ये हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 6:31 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  भिंडी लगभग सभी लोगों को अच्छी लगती है। सुबह के नाश्ते में पराठों के साथ काफी लोग इसे चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? भिंडी का सेवन कुछ चीजों के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ये हेल्थ पर बहुत ही बुरा असर डालते हैं। डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि, आयुर्वेद के अनुसार, बहुत सारी ऐसी खाने-पीने की चीजें हैं जिनको साथ में मिलाकर नहीं खाना चाहिए । इसी तरह गर्मी के मौसम में चाव के साथ खाई जाने वाली भिड़ी भी है। भिंडी की सब्जी अगर कुछ चीजों में मिलाकर खाई जाती है तो स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। आपके शरीर पर सफेद दाग बन सकते हैं, आपको एलर्जी हो सकती हैं, आपका डाइजेशन खराब हो सकता है और भी बहुत सारी तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

1-Health  Tips: भिंडी और दूध का भूलकर भी ना करें सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी का कहना है कि, दूध के साथ भिंडी नहीं खाना चाहिए। मिल्क और भिंडी दोनों में ही  कैल्शियम होता है,लेकिन भिंडी के अंदर ऑक्सलेट्स भी होते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

जब ये दोनों मिक्स होते हैं तो ऑक्सलेट्स कैल्शियम के साथ कॉम्प्लेक्शन ऑक्सलेट बनाते हैं जो कि, बॉडी नहीं पचा पाती है। इसकी वजह से हमारी किडनी के अंदर स्टोन पैदा हो सकते हैं। मिल्क और भिंडी दोनों की कूलिंग प्रॉपर्टीज  हैं, लेकिन भिंडी में एक चिपचिपा सा पदार्थ निकलता है जो कि हमारी बॉडी के अंदर कफ दोष को बढ़ाता है। आयुर्वेद में दूध को भिंडी के साथ लेने को विरुद्ध  माना जाता है।

2-भिंडी के साथ चाय क्यों नहीं पीना चाहिए?

डॉक्टर का कहना है कि, खाने के बाद कभी भी चाय नहीं पीनी चाहिए। अगर आप खाने में भिंडी खा रहे हैं तो ऐसे में ये  गंभीर हो सकता है ।जब भिंडी के साथ चाय का सेवन होता हैं तो, टेनिंस भिंडी में मौजूद प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्त्वों को बाइंडर कर सकता है। इससे भिंडी के अंदर मौजूद न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्प्शन कम हो जाता है। जिसके कारण कफ बढ़ सकता है। इसी लिए भिंडी खाने से पहले और बाद कभी चाय नहीं पीनी चाहिए।

3-रेड मीट और भिंडी कैसे करती है नुकसान

रेड मीट और भिंडी को कभी एक साथ नहीं खाना चाहिए। लाल मांस में प्रोटीन और फैट्स होते हैं। दूसरी तरफ भिंडी भी अपने मूसिलेजिनस नेचर की वजह से डाइजेशन को स्लो डाउन कर सकती है। जब ये दोनों फूड्स एक साथ खाए जाते हैं तो पेट संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती है। इन दोनों को साथ खाने से पित्त और कफ बढ़ सकता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bihar Viral Video

मई 8, 2026

Jyoti Deshpande

मई 8, 2026

Viral Video

मई 8, 2026

Thalapathy Vijay

मई 8, 2026

Shakti Kapoor

मई 8, 2026

Nawazuddin Siddiqui

मई 8, 2026