---Advertisement---

Health Tips: पेशाब में आ रहे हैं झाग तो, इन खाने की चीजों से तुरंत बनाएं दूरी, वरना किडनी का हो जाएगा कबाड़!

Health Tips: पेशाब में बार-बार झाग आना किडनी में गड़बड़ी का शुरुआती संकेत हो सकता है। ऐसे में खान-पान की कुछ चीजों पर तुरंत नियंत्रण करना जरूरी होता है, ताकि किडनी को गंभीर नुकसान ना हो।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: जून 26, 2026 12:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। ये ब्लड को फिल्टर करके गंदगी को बाहर निकालता है। इसके साथ ही पोषक तत्वों को शरीर के अंदर भेजता है। लेकिन अगर गुर्दे में किसी भी प्रकार की समस्या आ जाए तो ये दिल से लेकर दिमाग तक को भयंकर रुप से प्रभावित करती है।  किडनी खराब होने के प्रमुख कारण खराब डाइट और जीवनशैली है। इसीलिए किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर प्रगति गुप्ता का कहना है कि, अगर पेशाब में झाग आ रहे हैं तो तुंरत अपनी डाइट से कुछ चीजों को हटा दें।

Health Tips: पेशाब में दिख रहे झाग हैं खतरे की घंटी

डॉक्टर  प्रगति गुप्ता  का कहना है कि, अगर आपके यूरिन में प्रोटीन लीक हो रहा है तो सावधान होने की जरुरत है। इसका प्रमुख लक्षण पेशाब में झाग आना होता है। प्रोटीन्यूरिया के बढ़ने पर किडनी डैमेज होने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। इसी लिए आपको मुख्य रूप से 2 तरह की खाने की चीजों को तुरंत छोड़ना या बेहद सीमित करना होगा। वरना इसके अंजाम खतरनाक हो सकते हैं।

देखें वीडियो

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, जब किडनी पहले से ही कमजोर होती है, तो वह प्रोटीन के वेस्ट प्रोडक्ट्स जैसे यूरिया और क्रिएटिनिन को खून से बाहर नहीं निकाल पाती। ऐसे में और ज्यादा हैवी प्रोटीन का सेवन किया जाता है को किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और किडनी फेल हो सकती है। इसीलिए नमक और सोडियम से जुड़ी हुई चीजों को तुरंत छोड़ देना है। हाई सोडियम और प्रोसेस्ड फूड नहीं खाना है। नमक शरीर में पानी को बढ़ाता है । इसके साथ ही सूजन को पैदा करता है। इस दौरान एक्स्ट्रा नमक, अचार, पापड़, डिब्बाबंद सूप, चिप्स, नमकीन और पैकेट वाले जंक फूड नहीं खाना है। इससे पैरों में सूजन आती है और ब्लड प्रेशर हाई  हो सकता है। इसके साथ ही हाई प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रेड मीट, अत्यधिक मात्रा में चिकन, अंडा, पनीर और हैवी प्रोटीन सप्लीमेंट्स  को पूरी करह से बंद करना है।

प्रोटीन लीक कितना खतरनाक?

किडनी के बीमार पड़ने पर पेशाब में कुछ लक्षण दिखते हैं। उन्हीं में से एक है यूरिन के साथ झाग का आना। ऐसे प्रोटीन के रिसाव के कारण होता है। ऐसा तब होता है तब होता है जब आपकी किडनी के फिल्टर सही तरीके से काम नहीं कर पाते है। इस दौरान अगर लापरवाही की जाए तो किडनी खराब हो सकती हैं।पेशाब में प्रोटीन का लगातार और ज्यादा रिसाव होने से न केवल किडनी तेजी से खराब होती है, बल्कि इसका पूरे शरीर पर बहुत गंभीर असर पड़ता है।  इससे किडनी फेलियर का खतरा बढ़ता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026

Maharashtra Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026