---Advertisement---

Health Tips: कब्ज और पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान हैं ये 3 चीजें, डाइट में जरुर करें शामिल

Health Tips: पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में इन चीजों को सेवन जरुर करना चाहिए. ये पेट को अच्छा रखता है. इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 14, 2026 11:24 अपराह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: कब्ज और पाचन से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.  इसका प्रमुख कारण खराब खानपीन है. अगर आपके पेट में भी गैस बनता रहता है तो हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा बताए जा रहे फाइबर युक्त चीजों का जरुर सेवन करें. हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा दावा किया जा रहा है कि,मखाना, ओट्स, जौ, उबली हुई सब्जियां और चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर  पाया जाता है, जो पेट और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसीलिए इनका रोजाना सेवन जरुर करना चाहिए फायदा मिलता है.

Health Tips: पेट के लिए बेस्ट मखाना

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के द्वारा रोजाना  मखाना खाने की सलाह दी जा रही है. मखाना खाने में भी टेस्टी होता है और कब्ज को दूर भगाने में भी लाभकारी माना जाता है.मखाने में मौजूद फाइबर पेट और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पाचन क्रिया को सुधारने और पेट को स्वस्थ रखने में मुख्य भूमिका निभाता है.

हरी सब्जियों का सेवन

उबली हुई सब्जियों में भी फाइबर बहुत अधिक पाया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,कच्ची सब्जियों की तुलना में उबली हुई सब्जियों को पचाना पेट के लिए बहुत आसान होता है.

देखें वीडियो

उबालने से उनका फाइबर थोड़ा नरम हो जाता है, जिससे पेट को उन्हें तोड़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. यह कमजोर पाचन वाले लोगों में गैस और ब्लोटिंग की समस्या को रोकता है.

फाइबर से भरा हुआ है ये अन्न

जौ में भी भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ये पाचन की समस्या को कम करता है. इसमें  मौजूद फाइबर प्रीबायोटिक की तरह काम  करता है. यह इन अच्छे बैक्टीरिया का मुख्य भोजन है. जब ये बैक्टीरिया फाइबर को खाते हैं, तो आंतों को राहत मिलती है और सूजन कम होता है. ये कब्ज की समस्या को दूर करता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 14, 2026

Viral Video

सितम्बर 14, 2026

Fatty liver

सितम्बर 14, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Viral Video

सितम्बर 13, 2026

Health Tips

सितम्बर 13, 2026