---Advertisement---

Health Tips:  गर्मी में हेल्थ के लिए बेस्ट है ये ठंडा लड्डू, कमजोरी को जड़ से कर देगा खत्म!

Health Tips:  गर्मियों के मौसम में क्या आप भी थकान, कमजोरी, सुस्ती और हाथ-पैरों में जलन महसूस करते हैं? आयुर्वेद के अनुसार, शरीर में बढ़ती गर्मी इन सभी समस्याओं की जड़ है. इसीलिए डॉक्टर सलीम जैदी खास तरह के लड्डू बनाने और खाने की सलाह दे रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 4, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips:  सर्दी की तरह गर्मी में हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए खास तरह का लड्डू खा सकते हैं. इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी दे रहे हैं. उनका कहना है कि,गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और पित्त दोष  को शांत करने के लिए एक जादुई नुस्खा हैं.आयुर्वेद के अनुसार गर्मी बढ़ने से शरीर में थकान, एसिडिटी और कमजोरी होने लगती है, जिसे यह लड्डू जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. खास बात ये है कि, इसे घर पर ही बनाया जा सकता है. यह बॉडी की गर्मी को सीधा अब्सॉर्ब करता है और हमारे शरीर को कूल करता है. वहीं, इसमें मौजूद मैग्नीशियम वो मिनरल है जो कि आपके नर्वस सिस्टम अच्छा रहता है.

Health Tips:  गर्मी में बनाएं खास लड्डू

इस लड्डू को बनाने के लिए नारियल चाहिए होगा. इसकी तासीर ठंडी होती है. यह बॉडी की गर्मी को सीधा अब्सॉर्ब करता है और हमारी
बॉडी को कूल करता है. वहीं, बादाम में मैग्नीशियम होता है ये वो मिनरल है जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है. इसीलिए चिड़चिड़ापन और एंजाइटी में  इसे लेने से कम होती है जो कि गर्मी में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. तीसरा खसखस यानी पपी सीड्स है. इसमें नेचुरल अल्कोललाइड्स होते हैं जो कि बॉडी टेंपरेचर को रेगुलेट करते हैं और नींद को लाते हैं.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

चौथा तरबूज के बीज की गिरी है। यह प्रोटीन और जिंक से भरपूर है.  वहीं, खजूर के अंदर नेचुरल शुगर होती हैं जो कि रिफाइंड चीनी की तरह आपकी ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करती है। लेकिन इसका जो आयरन है और जो पोटेशियम है यह गर्मी की थकान को जड़ से ठीक करता है. छठा  शहद है, ये सभी इंग्रेडिएंट्स को उनके सभी के गुणों को बॉडी के अंदर तक गहराई तक ले जाते हैं। सातवां छोटी इलायची है,  यह डाइजेशन को स्ट्रांग करती है और गर्मी की, मतली, बदहजमी और इन सभी प्रॉब्लम को धीरे-धीरे शांत करती है. इसके साथ ही केसर को भी इस्तेमाल करना है. ये मूड को अपलिफ्ट करता है और स्किन के कलर को अंदर से निखारता है.

लड्डू बनाने की विधि

इन लड्डियों को बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में नारियल, बादाम पाउडर, खसखस और तरबूज के बीज डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर इसमें खजूर का पल्प और केसर वाला दूध मिलाएं. आप मीठा करने के लिए थोड़ा शहद भी डाल सकते है. इसके बाद मिश्रण को हाथों से मसलकर एक समान पेस्ट बना लें और छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें. इसके  बाद इन्हें एयर टाइट जार में रखें या  फ्रिज में काफी समय तक ताजा रख सकते हैं. रोजाना इनका सेवन करने से हेल्थ को बहुत फायदा मिलता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

जून 24, 2026

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026