---Advertisement---

Health Tips: डेंगू से लेकर मलेरिया तक का जानी दुश्मन है ये पत्ता, जिंदगी से प्यार है तो घर पर जरूर लगाएं

Health Tips: डेंगू और मलेरिया के दौरान तेजी से गिरते ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने और लीवर की सूजन कम करने में पपीते के पत्ते बेहद कारगर माने जाते है. ये जान बचाने में मदद करते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 14, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: गर्मियां शुरु होते ही डेंगू और मलेरिया के मरीज बढ़ने लगते हैं. कई बार हालत बद से बत्तर हो जाती है. दवा भी ठीक से असर नहीं कर पाती हैं. इस स्थिति में जान को बचाने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा पपीते के पत्तों का रस पीने की सलाह दी जा रही है. उनका कहना है कि,पपीते का पत्ता डेंगू और मलेरिया में ब्लड प्लेटलेट्स को बहुत तेजी से बढ़ाने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करता है. इसीलिए इसका सेवन जरुर करना चाहिए.

Health Tips: पपीते पत्ते बचा सकते हैं डेंगू से लेकर मलेरिया तक के मरीज की जान

हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा FitTuber (Fit Tuber Hindi)  नाम के यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करके जानकारी दी जा रही है. उनका कहना है कि, पपीते का यह एक अच्छा डिटॉक्सिफायर है जो बुखार को तेजी से ठीक करने में मदद करता है.डेंगू और मलेरिया में गिरने वाले प्लेटलेट्स काउंट को यह रस बहुत तेजी से वापस ऊपर लाता है.

देखें वीडियो

यह खून से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लीवर की सूजन को कम करते हैं. डेंगू या मलेरिया  के मरीजों के लिए पपीते पत्तों का जूस बहुत लाभकारी होता है.

पपीते के पत्तों का जूस कैसे बनाएं?

पपीते के पत्तों का जूस बनाना बेहद आसान है. इनकी कोमल पत्तियों को तोड़कर अच्छे से धोना है. फिर मिक्सी जार में थोड़ा पानी डालकर इसे बारीक करके पीसना है. इसके बाद  इन पत्तों के रस को छानकर पीना है.इस कड़वे रस का एक से दो चम्मच खाली पेट सेवन करने से प्लेटलेट्स में तेजी से सुधार करता है. पपीते के पत्तों में  विटामिन A, C, E, पाचक एंजाइम और कैल्शियम होता है. ये  यह प्रोटीन को आसानी से पचाने वाले अमीनो एसिड में तोड़ता है और सूजन कम करता है. इसके साथ ही पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Patient

जून 13, 2026

Viral Video

जून 13, 2026

Mouni Roy

जून 13, 2026

Unnao Video

जून 13, 2026

Viral Video

जून 13, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026