---Advertisement---

Heart Health: ब्लड प्रेशर को रखना है कंट्रोल तो लहसुन का इस तरह करें सेवन, जानें खाने का सही तरीका

Heart Health: ब्लड प्रेशर के मरीज अगर सही तरह से लहसुन खाएं तो बाई बीपी की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। ये डायबिटिज को भी कंट्रोल करता है। इसके सेवन का सही तरीक डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 23, 2026 6:12 अपराह्न | Updated: जून 24, 2026 5:33 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health: लहसुन हार्ट के साथ बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक वरदान की तरह काम करता है। लेकिन काफी लोगों को इसका सेवन करने का सही तरीका पता नहीं होता है। इसे खाने का तरीका देश के जाने-माने नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजी डॉक्टर बिमल छाजेर बता रहे हैं।  उनका कहना है कि, लहसुन में एलीसिन, डायलील डिसल्फाइड, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये तभी फायदा करते हैं। जब इनका सेवन सही तरह से किया जाए।

Heart Health: के लिए बेस्ट है लहसुन खाने का ये तरीका

डॉक्टर बिमल छाजेर  का कहना है कि,  लहसुन का इस्तेमाल दुनियाभर में होता है। ये ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि हेल्थ के लिए भी वरदान का काम करता है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-SAAOL Heart Center

इसमें हाई ब्लड प्रेशर कम करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने की भी ताकत  है। लहसुन के इतने सारा फायदे हैं कि, इसका पाउडर और तेल भी मिलता है। इसका सेवन कुछ लोग कच्चा भी करते हैं।  लेकिन लहसुन खाने का फायदा तभी  है जब इसे तोड़कर और बारीक काटकर किया जाए। क्योंकि इसे तोड़ने के बाद ही इसमें मौजूद एलिसन नाम का केमिकल एक्टिवेट होता है। ये इंफ्लेमेटरी एंटीफंगल है, एंटीवायरल  और एंटीबैक्टीरियल होता है। यही कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।गार्लिक को काटने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दे। इसके बाद सेवन करें। लहसुन को अगर रोजाना कच्चा खाया जाता है तो हार्ट हेल्थ ठीक रहती है। डायबिटिज के मरीज इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। ये इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने से लेकर डायबिटिज  तक को कंट्रोल करता है लहसुन

लहसुन में मौजूद एलीसिनऔर सल्फर हार्ट और डायबिटीज दोनों तरह के मरीजों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं।ये ब्लड प्रेशर कम करता है। इसके साथ ही खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है। खून को पतला करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। दिल की धमनियों का लचीलापन को भी बढ़ता है। वहीं, शुगर के मरीजों में ये इंसुलिन लेवल को बढ़ाता है। नियमित लहसुन खाने से फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज को कम किया जा सकता है। इसी लिए इसे कच्च काटकर पानी के साथ रोजाना निहार मुंह खा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026