---Advertisement---

Heart Health: सुबह की गई ये दो गलतियां बढ़ा देती हैं हार्ट अटैक का खतरा, अनजाने में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे

Heart Health: हार्ट की बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनसे बचने के लिए डॉक्टर के द्वारा टिप्स दी जा रही है। उनका कहना है कि, सुबह उठकर की गई दो गलतियां हार्ट अटैक और ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ाती हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2026 5:40 अपराह्न

Heart Health
Follow Us
---Advertisement---

Heart Health:   दिल की बीमारियों के मरीज भारत ही नहीं दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। चलते-फिरते  हेल्दी दिखने वाले लोगों की मौत हो रही है। अचानक से हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट स्ट्रोक के मामले बढ़ गए हैं। इन घटनाओं के सबसे बड़े कारण खराब खान-पीन और अनिंद्रा और तनाव माने जाते हैं।  काफी मामलों में तो लोग एक्सरसाइज करते-करते मर रहे हैं।इस तरह की घटनाएं खौफ पैदा कर रही हैं।हार्ट की बढ़ती समस्याओं के दो प्रमुख कारण फेमस नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ बता रहे हैं। उनका कहना है कि, हम में से काफी लोग अनजाने में सुबह उठकर दो गलतियां करते हैं। जिसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। अगर आप भी इस तरह के लाइफस्टाइल को आजमा रहे हैं तो करना बंद कर दें।

Heart Health: भूलकर भी बिना नाश्ते के घर से ना निकलें

डॉक्टर बिमल छाजेड़ का कहना है कि, जो लोग सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं। उनमें दिल की बीमारियों का खतरा काफी होता है। ये एक बुरी आदत है। सुबह नाश्ता ना करने से ब्ल्ड शुगर का लेवल कम हो जाता है। जिसके कारण स्ट्रेस के हार्मोंस बढ़ने लगते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-SAAOL Heart Center

‘कॉर्टिसोल’ और ‘एड्रेनालाईन’ के बढ़ते ही ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जिसके कारण ब्लड वेसल्स सिकुड़ सकती हैं। खून की नलियां टाइट होने से हार्ट अटैक के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसीलिए सुबह जो भी खाकर निकल रहे हैं वो हेल्दी होना चाहिए। खराब डाइड डायबिटिज और बीपी को बढ़ा सकती हैं।

चाय और कॉफी पीने की आदत बिगाड़ सकती है हार्ट हेल्थ

काफी लोगों में निहार मुंह कॉफी या फिर चाय पीने की आदत होती है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं। डॉक्टर बिमल छाजेड़ का कहना है कि, इन दोनों में कैफीन बहुत ज्यादा होता है। रेगुलर इनके निहार मुंह इस्तेमाल से पल्स रेट और दिल की धड़कन बढ़ सकती है। कैफीन दिल की नसों को सिकोड़ सकता है। अगर किसी के दिल में ब्लॉकेज है तो नसें सिकुड़ने से उसकी तुरंत हार्ट अटैक से मौत हो सकती है। निहार मुंह
चाय-कॉफी का सेवन एसिडिटी और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है। क्योंकि इनमें दूध चीनी होता है। इसीलिए ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर दिल में ब्लॉकेज बढ़ा सकती है। इसीलिए हार्ट की इन गंभीर बीमारियों से बचें।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 26, 2026

Diabetes

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026

Kanpur Video

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026