---Advertisement---

Heart Attack का खतरा बढ़ा देता है तेज़ी से बढ़ता तापमान, जानें वजह और बचने के उपाय

अक्सर Heart Attack की समस्या गर्मी में तेज़ी से बढ़ जाती है और यहीं आज हम आपके लिए इसके कारण और इसे ठीक करने के उपाय लेकर आए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 7, 2024 1:30 अपराह्न | Updated: मई 7, 2024 3:59 अपराह्न

Heart Attack
Follow Us
---Advertisement---

Heart Attack: गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कते होने लगती हैं। इस मौसम में एक साथ इतने बदलाव होते हैं कि, हमारा शरीर उसे झेल नहीं पाता और कई गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाता है। गर्मी होने से डिहाइड्रेशन और कमजोरी होना तो काफी आम है लेकिन, क्या आपको पता है बढ़ती गर्मी आपके दिल के लिए भी बेहद नुकसानदायक हो सकती हैं। अगर आपको नहीं पता तो आपको बता दें, जी हां बढ़ती गर्मी से हमें दिल से जुड़ी कई दिक्कते भी हो सकती है और उन दिक्कतों में सबसे उपर आती है हार्टअटैक की प्रॉब्लम। चलिए अब जानते हैं कि, आखिर ऐसा क्यों होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

Heart Attack की समस्या

आगे बढ़ने से पहले आप सभी का यह जानना बेहद जरूरी है कि, हार्टअटैक की दिकत हमें क्यों होती है। तो आपको बता दें, यह समस्या हमें तब होती है जब हमारे दिल की मांसपेशियों तक रक्त ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता और जिससे हमारे शरीर में भी रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है।

गर्मी से बढ़ता है हार्टअटैक का खतरा

कई स्टडीज के मुताबिक, गर्मी बढ़ने से हमारे शरीर में कई दिक्कतें बढ़ने के साथ-साथ दिल पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि, जैसे ही गर्मी बढ़ती है हमारी बॉडी अपने आंतरिक तापमान को कंट्रोल करने की कोशिश करती है और जिसके चलते हमारे दिल की धड़कने तेज एंड ब्लड कोशिकाएं भी डाइलेट हो जाती हैं। इस प्रोसेस के लगातार होने से हमारे शरीर की गर्मी रिलीज होती है और दिल की थकन बढ़ जाती है। अगर तापमान जयादा है तो मतलब यह प्रोसेस भी तेज़ी से होगा, जिससे हार्टअटैक की संभावनाएं और तेज़ी से बढ़ जाती हैं।

कैसे करें खुदकी रक्षा

चलिए अब जानते हैं कि, आखिर हम अपने हार्ट की रक्षा किन टिप्स को अपनाकर कर सकते हैं।

1. अपने दिल को सुरक्षित रखने के लिए आपको खुदको ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रखना चाहिए। जिससे आपके शरीर में पानी की कमी न हो।

2. तेज धूप में ज्यादा बाहर न निकलें और अगर निकलना जरूरी है तो, आपको कुछ प्रिकॉशन लेने चाहिए। जैसे आप अपनी बॉडी पर सनस्क्रीन लगा सकते हैं या बाहर जाते समय एक छाते को कैरी कर सकते हैं।

3. इस समस्या से दूर रहने के लिए आपको एक हेल्दी डाइट फॉलो करनी चाहिए। और जिसके लिए आपको तली, तेज मसालों वाली चीजें नहीं बल्कि हल्की और प्रोटीनयुक्त चीजें जैसे हरी सब्जियां, दही और खीरे का सेवन करना चाहिए।

4. अगर आप एक फिटनेस फ्रीक हैं तो, आपको गर्मियों में एक्सरसाइज थोड़ी कम कर देनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज से ज्यादा एनर्जी रिलीज होगी और इसके चलते आपके हार्ट पर बुरा असर पड़ेगा।

5. तरल पदार्थों का सेवन भी आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। और इसके लिए आप, कोकोनट वॉटर, मैंगो जूस या फ्रेश फ्रूट जूस को पी सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026