---Advertisement---

Liver Health: लीवर को तबाह कर देती हैं ये 4 चीजें, जिंदगी से प्यार है तो जरूर जान लें

Liver Health: लीवर डेमेज होने से पहले कई लक्षण दिखने लगते हैं पर बहुत से लोग इन्हें अनदेखा कर देते हैं। आज हम आपको बता रहे है लीवर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए हमें किन चीजें से दूरी बना लेनी चाहिए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2023 4:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Liver Health: भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के बीच सेहत की फिक्र तो सबको होती है पर इस पर ध्यान दे पाना काफी मुश्किल हो जाता है। सही खानपान न होने की वजह से किसी भी उम्र में गंभीर बीमारियां घेर लेती है और खतरा जानलेवा तक हो जाता है। शरीर के बेहद महत्वपूर्ण अंगों में से एक है लीवर और इसका खास ख्याल रखने की जरूरत है। कई बार लोग समय पर लीवर में हो रही समस्याओं को पहचान नहीं पाते और देर कर देते हैं। ऐसे में जरुरी है कि आप कुछ चीजों पर ध्यान देना शुरू कर दें।

अल्कोहल को आज ही कह दें बाय

शराब का सेवन शरीर को कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है और लीवर के लिए ये बेहद खतरनाक है। अगर आपको लीवर से जुड़ी कोई समस्या है तो शराब का जल्द जल्द दूरी बना लें।

Also Read: HEALTH TIPS: कहीं फल-सब्जियां धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, ये तरीका बीमारियों से रखेगा कोसों दूर

मेडिकेशन करना है जरुरी

बिना डॉक्टरी सलाह दवाइयां लेना या छोटे मोटे दर्द आदि के लिए खुद की समझ से गोली ले लेना लीवर के लिए बेहद जोखिम भरा होता है। इसलिए कभी भी दवा खाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

मोटापा पर दें खास ध्यान

शरीर का वजन बढ़ने से भी लीवर संबंधी बीमारियां हो सकती है , इसलिए खराब फूड हैबिट्स से बचें जो आपके शरीर में मोटापा बढ़ाती है।जंक फूड खाने की आदत और बाजार में मिलने वाली कई ऐसी चीजें है जिनमे काफी अधिक मात्रा में फैट होता है और ये हर उम्र के लोगों के लिए बेहद नुकसानदेह है।

हाइजीन पर दें खास ध्यान

अच्छे स्वास्थ्य के लिए साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है । खाने पीने से पहले हाथ धोने और दांतों को साफ रखने से भी लीवर को डेमेज होने से बचाया जा सकता है और हाइजीन की आदत शरीर को कई अन्य संक्रमण से भी बचाती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026