---Advertisement---

Mango: आम के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वर्ना स्वाद के साथ बिगड़ जाएगी सेहत!

आम को फलों का राजा कहा जाता है और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। भारत में कच्चे या पके आम से तरह-तरह की रेसिपी बनाकर इसका आनंद उठाया जाता है। हालांकि आम के साथ में कुछ चीजें चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 20, 2023 3:12 अपराह्न | Updated: अप्रैल 20, 2023 5:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mango: आम का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही बाजार में पीले और स्वादिष्ट आम बिकने भी शुरू हो चुके हैं। गौरतलब है कि, आम की कई सारी वैरायटी होती है। आम का स्वाद लोगों को इतना पसंद आता है कि वो कई तरह-तरह की रेसिपी बनाकर इसे अपने खाने में शामिल करते हैं। आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है दिखने में भी उतना ही सुंदर होता है। उसका स्वाद लोगों को इतना पसंद होता है कि किसी भी चीज के साथ उसका सेवन करने के लिए तैयार रहते हैं।

आम के साथ इन चीजों का न करें सेवन

सुबह, दोपहर और रात के खाने में भी लोग इसका बेहद शौक से सेवन करते हैं। ऐसा करने से लोगों को उल्टी के साथ पेट में तकलीफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए इस बात का ध्यान रखने की बेहद आवश्यकता है कि, हमें कुछ चीजों के साथ आम का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर उन चीजों सेवन करना भी पड़ता हैं तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि, आम खाने की 3 घंटे बाद ही इन खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाना चाहिए।

करेला

आम खाने के तुरंत बाद या पहले करेले का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। करेले के साथ आम का सेवन करने से पेट की समस्याएं उत्पन्न होती है। ऐसा करने के तुरंत बाद आपको उल्टी, मितली या पेट खराब जैसी समस्याएं हो सकती है।

Also Read: Ladali Bahana Yojna: CM Shivraj का आज जबलपुर की बहनों से संवाद, इन समस्याओं पर करेंगे बात

नॉनवेज

ध्यान रहे कि नॉनवेज के साथ आम का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। आम और नॉनवेज दोनों पचाने में भारी होता है। इन दोनों खाद्य पदार्थों को पचने में बहुत ज्यादा समय लगता है। इसीलिए दोनों का साथ में सेवन करना पेट के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।

हरी मिर्च

हरी मिर्च के साथ आम का सेवन कभी नहीं करना चाहिए लोग अक्सर खाने में हरी कच्ची मिर्च खाते हैं और इसके साथ बाद में हम भी खा लेते हैं। ऐसा करना आपके पेट पर भारी पड़ सकता है। ऐसा करने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

दही

आजकल दही के साथ आम का कॉन्बिनेशन या दूध के साथ आम का कॉन्बिनेशन बहुत पॉपुलर हो गया हैं। आजकल दही और आम कॉन्बिनेशन से मैंगो लस्सी बनाकर खूब बेचा जाता है और लोग इसे चाव से पीती भी हैं। लेकिन ज्ञात रहे कि यह कॉमिनेशन हर किसी को सुख नहीं करता हैं। कुछ लोगों को इसके सेवन से पेट में खरेड़ भी हो सकता हैं।

Also Read: ऑफिसर बनकर Dahaad मचाने आ रही है Sonakshi Sinha, OTT प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026