---Advertisement---

Anxiety और Depression से अब नहीं बिगड़ेगा मानसिक संतुलन, आज से ही इन 5 चीजों को डाइट में करें शामिल

आज के समय में भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग काफी उलझ गए हैं। वहीं खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण भी व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को कम करने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करें। इससे तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्या से आपको राहत मिलेगी।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 14, 2023 1:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Depression Diet Foods: आज के समय में अधिकतर लोग मानसिक तनाव से ग्रसित हैं। वहीं लोग इस तरह अपने व्यस्त जीवनशैली और खराब खानपान में उलझ गए हैं कि मानसिक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। इस स्थिति में लोगों को तनाव और डिप्रेशन से गुजरना पड़ता है। इससे व्यक्ति को मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं कई गंभीर बीमारियां भी इससे उत्पन्न होने लगती है। इसलिए लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है और कुछ ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है, जिससे आपके दिमाग को शांति मिले और आप तनाव और डिप्रेशन से मुक्त रहें। तो आइए जानते हैं मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करने की जरूरत है।

दही का करें सेवन

स्वास्थ्य के लिए दही बेहद फायदेमंद है। ये मूड को बेहतर बनाने के लिए सबसे बेहतर माना गया है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं, इसमें एंटी डिप्रेशन गुण भी मौजूद हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए दही को निश्चित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें।

पपीता है बेहद फायदेमंद

पपीता स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। ये विटामिन और मिनरल्स का सबसे बेहतर स्रोत है। वहीं ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बेहद असरदार है। इसलिए अपनी डाइट में पपीता को शामिल करें। इससे डिप्रेशन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

सौंफ से डिप्रेशन का होगा छू मंतर

सौंफ पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं, जिससे तनाव से राहत मिलती है। वहीं पाचन की समस्या को ठीक करने के लिए भी सौंफ का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए सौंफ का सेवन नियमित रूप से करें। इससे तनाव और डिप्रेशन से राहत मिलेगी।

Also Read: HEALTH TIPS: कहीं फल-सब्जियां धोते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, ये तरीका बीमारियों से रखेगा कोसों दूर

रोज खाली पेट करें सेब का सेवन

सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से व्यक्ति को कई सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। वहीं सेब पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसलिए सेब का सेवन रोज सुबह खाली पेट करें। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

बादाम है पौष्टिक तत्वों का खजाना

बादाम पौष्टिक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें कई सारे तत्व ऐसे मौजूद हैं, जिससे डिप्रेशन जैसी समस्या से राहत पाई जा सकती है। इतना ही नहीं, इसमें कई सारे ऐसे तत्व मौजूद हैं, जिससे व्यक्ति को मानसिक रूप से शांति मिलती है। इसलिए आज ही अपनी डाइट में बादाम को शामिल करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026