---Advertisement---

बरसात में बीमारियों से बचने के लिए खानपान को लेकर रहें सेफ, ये 5 गलतियां खराब कर सकता है आपका मानसून

Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में अपना खास ख्याल रखें क्योंकि ये 5 गलतियां आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2024 8:45 अपराह्न

Monsoon Health Tips
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Health Tips: मानसून की शुरुआत के साथ ही कई बीमारियां दस्तक देने लगती हैं। डेंगू से लेकर मलेरिया तक का खतरा बना रहता है लेकिन ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इसकी वजह से परेशानियों में पड़ सकते हैं आप। बरसात के मौसम में पेट की ना हो गड़बड़ी और कैसे रखें पेट का ख्याल इस बारे में जानकारी होनी है बेहद जरूरी। ताकि इस बरसात आपके साथ ना हो कोई गड़बड़ी। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस तरह अपना ख्याल रखें।

बरसात के मौसम में इन चीजों से बनाकर रखें दूरी

हाइड्रेटेड फ्रूट्स ना खाएं

बरसात के मौसम में हाइड्रेटेड फ्रूट्स जैसे तरबूज, खीरे को खाने से जहां तक हो सके परहेज करें क्योंकि इसकी वजह से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही उल्टी और दस्त की समस्या भी हो सकती है।

बाहर के खाने से करें परहेज

जहां तक हो बरसात के मौसम में घर के खाने का ही सेवन करें क्योंकि बाहर के खाने में पता नहीं होता है कि वह किस तरह बनाया गया है।

फास्ट फूड है स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक

बरसात के मौसम में फास्ट फूड खाने से जहां तक हो सके दूर रहे। क्योंकि इसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं और यह गलती भूल कर भी ना करें।

बासी और कटे हुए फल सब्जियां

बासी और फटे हुए फल सब्जियों को खाने से परहेज करने में ही आपकी भलाई है क्योंकि इससे आप बीमार पड़ सकते हैं।

ज्यादा ऑयली चीजों से रहें दूर

ऑयली चीजों से जहां तक हो सके इस मौसम में परहेज करने में ही भलाई है क्योंकि इससे बहुत जल्द आपके पेट में परेशानी हो सकती है।

मानसून में इस तरह रखें अपना ख्याल

बरसात की बीमारियों से खुद को बचाने के लिए अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें और अच्छी तरह पके हुए खाने का सेवन करें। ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। जहां तक काढ़ा पीना न भूले क्योंकि यह आपको बीमारियों से लड़ने में फायदेमंद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Fibre

मार्च 5, 2026

Kidney Health

मार्च 5, 2026

Heart Attack

मार्च 5, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Liver Health

मार्च 4, 2026