---Advertisement---

Pre-Wedding Weight Loss: शादी से पहले अपनाएं ये डाइट प्लान और हो जाएं फिट एंड फाइन, फिगर देख नहीं हटेंगी लोगों की नजर

Pre-Wedding Weight Loss: अक्सर लड़कियां अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। मगर उन्हें शादी के कारण स्ट्रेस भी काफी सताती है, जिसके कारण चेहरे से ग्लो कहीं छिप जाता है। वहीं स्ट्रेस के कारण वजन बढ़ने की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। इसलिए अपने वजन का फिटनेस का ख्याल रखना बहुत जरूरी ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 11, 2023 11:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pre-Wedding Weight Loss: अक्सर लड़कियां अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं। मगर उन्हें शादी के कारण स्ट्रेस भी काफी सताती है, जिसके कारण चेहरे से ग्लो कहीं छिप जाता है। वहीं स्ट्रेस के कारण वजन बढ़ने की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। इसलिए अपने वजन का फिटनेस का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे के बताएंगे जिसे अपनाकर आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं इससे आपके चेहरे की ग्लो भी वापस लौट आएगी। तो आइए जानते हैं किस डाइट प्लान को अपनाना है जरूरी।

1. टेंशन फ्री होकर शादी को करें एंजॉय

आपको बता दें, टेंशन और स्ट्रेस से चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। इससे चेहरे की खूबसूरती कहीं लापता होने लगती है। इतना ही नहीं वजन बढ़ने की समस्या भी देखने को मिलता है। इसलिए शादी की स्ट्रेस से दूर रहें और अपनी वेडिंग को खूब एंजॉय करें।

2. मॉर्निंग वॉक है बेहद जरूरी

फिट एंड फाइन रहने के लिए मॉर्निंग वॉक बहुत जरूरी है। इसलिए आप रोज सुबह उठकर आधे घंटे की वॉक जरूर लें। इससे आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। वहीं आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे। इससे चेहरे की खूबसूरती भी मेंटेन रहेगी।

3. ब्रेकफास्ट में शामिल करें हेल्दी डाइट

ब्रेकफास्ट में हेल्दी डाइट को शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कभी भी ब्रेकफास्ट स्किप न करें। इससे वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए रोज ब्रेकफास्ट लें और इस डाइट हेल्दी और पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को शामिल करें।

4. लाइट वर्कआउट करें

फिट रहने के लिए आप अपनी रूटीन में लाइट वर्कआउट को शामिल कर सकती हैं। ये बेहद असरदार होता है। वहीं इससे आप फिट भी रहेंगे। मगर एक बात का ध्यान रखें, हेवी वर्कआउट न करें। इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

5. जंग फूड को करें अवॉइड

हेल्दी और फिट रहने के लिए जंग फूड को अवॉइड करें। जंग फूड सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा खाने में हेल्दी फूड ही खाएं। इससे शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होगी।

6. खुद को रखें हाइड्रेट

फिट और स्वस्थ रहने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए खूब पानी पिएं। पानी पीने से चेहरे की रौनक बरकरार रहती है। वहीं वजन भी कंट्रोल रहता है। इसलिए दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।

7. डाइट में पौष्टिक तत्व युक्त भोजन को करें शामिल

खूबसूरत दिखने के लिए और पतली कमर पाने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करें। इतना ही नहीं पौष्टिक तत्व युक्त भोजन का नियमित रूप से सेवन करें। इससे चेहरे की रौनक भी बरकरार रहेगी और वजन भी आसानी से कम होगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Also Read: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026

Alia Bhatt

फ़रवरी 11, 2026