---Advertisement---

स्वादिष्ट होने के साथ ही फायदेमंद है Sarson Ka Saag, अस्थमा और कैंसर जैसी बीमारियों से रखता है कोसों दूर

Sarson Ka Saag: अगर आप सरसों के साग और मक्के की रोटी के शौकीन हैं तो बहुत सी बीमारियां आपका बाल भी बांका नहीं कर सकती हैं। आपने अकसर सरसों के साग और मक्के की रोटी के कॉम्बिनेशन का जिक्र लोगों से सुना होगा और खुद भी चखा होगा। यह कॉम्बिनेशन वाकई बहुत स्वादिष्ट होता ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 16, 2023 6:15 अपराह्न

Sarson Ka Saag
Follow Us
---Advertisement---

Sarson Ka Saag: अगर आप सरसों के साग और मक्के की रोटी के शौकीन हैं तो बहुत सी बीमारियां आपका बाल भी बांका नहीं कर सकती हैं। आपने अकसर सरसों के साग और मक्के की रोटी के कॉम्बिनेशन का जिक्र लोगों से सुना होगा और खुद भी चखा होगा। यह कॉम्बिनेशन वाकई बहुत स्वादिष्ट होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरसों का साग स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी फायदेमंद भी है और इससे बीमारियों से बचने में काफी मदद मिलती है। ये कई खतरनाक बीमारियों से लड़ने में काफी मददगार साबित होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको सरसों के साग से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

कैंसर रोकने में सरसों का साग है मददगार

सरसों का साग खाना कैंसर रोकने में काफी मददगार होता है। सरसों का साग अपने एंटी-ऑक्सीडेंट और जलनरोधी गुणों की वजह से कैंसर से लड़ने के लिए जाना जाता है। सरसों का साग ब्लैडर, ओवरी, प्रोस्टेट, फेफड़े, ब्रेस्ट और कोलन के कैंसर से बचने में मददगार साबित हो सकता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है सरसों का साग

सरसों का साग अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सरसों के साग में विटामिन सी पाया जाता है जो हिस्टामाइन के टूटने में मदद करता है। हिस्टामाइन केमिकल अस्थमा के मरीजों में ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा साग में मौजूद मैग्नीशियम से फेफड़े भी सुरक्षित रहते हैं।

सूजन को कम करमे में है सहायक

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में सूजन आ जाती है तो सरसों का साग फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी के शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना नुकसानदायक होता है। सरसों के साग में विडामिन के भी पाया जाता है। इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। ये सूजन-रोधी तत्व होते हैं जो शरीर में सूजन नहीं आने देते और पहले से आई हुई सूजन को कम करते हैं।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 29, 2026

Health Tips

अगस्त 28, 2026