---Advertisement---

Sleep Disorders: क्या आपकी भी उड़ गई है रातों की नींद? कहीं Covid 19 का तो नहीं पड़ रहा असर

Sleep Disorders: आज कल के समय में अनिद्रा की परेशानी से अक्सर लोग पीड़ित हैं। जब से कोरोना काल शुरू हुआ है तब से लोगों की चैन और नींद दोनों उड़ गई है। इस स्थिति परिस्थिति को देखते हुए कई सारे रिसर्च भी किए गए हैं। जिसके विषय में आज इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे। ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 9, 2023 2:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sleep Disorders: आज कल के समय में अनिद्रा की परेशानी से अक्सर लोग पीड़ित हैं। जब से कोरोना काल शुरू हुआ है तब से लोगों की चैन और नींद दोनों उड़ गई है। इस स्थिति परिस्थिति को देखते हुए कई सारे रिसर्च भी किए गए हैं। जिसके विषय में आज इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे।

इसके आलावा भी कई ऐसे कारण हैं जिसके कारण अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न हो रही है। अक्सर लोग अनिद्रा से बेहद परेशान हैं। वहीं कुछ लोग अपने व्यस्त रूटीन में इस तरह उलझ गए हैं कि सोना ही भूल गए हैं। इस स्थिति में हम जानेंगे कि नींद नहीं आने का क्या कारण हो सकता है।

क्या कॉविड-19 ने छीन ली है नींद

एक रिसर्च में पाया गया था कि कोरोना के बाद लोगों को सोने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर लोगों में अनिद्रा की समस्या देखी गई है। इस स्थिति में देखा गया कि जितने लोग कोरोना से पीड़ित थे उनमें 52% लोग अनिद्रा की परेशानी से तबाह थे। इतना ही नहीं जितने लोग कोरोना से अस्पताल में भर्ती थे उनमें 26% लोगों में नींद न आने की परेशानी देखी गई। इस समस्या पर कई वैज्ञानिकों ने अपना तर्क दिया है कि कोरोना का प्रभाव लोगों के दिमाग पर पड़ा है। जिससे उन्हें नींद आने में परेशानी हो रही है। इसका कारण कहीं न कहीं पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक है।

Also Read: FOOD FOR HEART: अब सर्दियों में हार्ट अटैक से नहीं जाएगी जान, इन 5 डाइट से रखें अपने दिल का ख्याल

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के अधिक इस्तेमाल से

नींद नहीं आने की समस्या का एक कारण इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का अधिक इस्तेमाल भी है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लंबे समय तक इस्तेमाल का असर नींद पर पड़ता है। इससे नींद आने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सोने से कुछ समय पहले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करना बंद कर दें।

मेंटल हेल्थ और स्ट्रेस हो सकता है कारण

मेंटल हेल्थ और स्ट्रेस के कारण नींद नहीं आने की समस्या बढ़ जाती है। कई बार हेवी स्ट्रेस के कारण नींद नहीं आती है। इस स्थिति में मेडिटेशन करने की जरूरत है। वहीं अपने मन की बात अपने दोस्त और परिवार से सांझा करें। इससे दिमाग शांत होगा और आपको अच्छी नींद आएगी।

Also Read: Frits Windshield: कार के विंडशील्ड पर क्यों होते हैं Black Dots, जानें सेफ्टी से जुड़े ये Interesting Facts

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026