---Advertisement---

Sugarcane Juice Side Effects : गर्मी में एनर्जी देने वाला टेस्टी गन्ने का जूस कर सकता है बीमार, रोजाना पीने वाले जरुर जानें

Sugarcane Juice Side Effects : गन्ने का जूस सभी के लिए अच्छा नहीं होता है. अगर आप इसे एनर्जी के लिए रोज पीते हैं तो इसके दुष्प्रभावों के बारे में जरुर जान लें. इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा दी जा रही है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 16, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Sugarcane Juice Side Effects
Follow Us
---Advertisement---

Sugarcane Juice Side Effects : गर्मी में एनर्जी देने वाला गन्ने का जूस हर किसी के लिए नहीं होता है. कुछ लोगों के शरीर पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप भी इस टेस्टी जूस को रोज पीते हैं तो इसके प्रभावों के बारे में जरुर पता होना चाहिए. क्योंकि ये शरीर को अंदर से बीमार कर सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि,’गन्ने का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद सभी लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है क्योंकि इसमें प्राकृतिक शर्करा और सुक्रोज की मात्रा बहुत अधिक होती है, कुछ समस्याओं को गंभीर बना सकता है।’

Sugarcane Juice Side Effects पीने से पहले जानें

हेल्थ एक्सपर्ट के द्वारा जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि, गन्ने का जूस पीना कितना खतरनाक हो सकता है?  इसकी जानकारी LearnDriven नाम के यूट्यूब चैनल पर दी जा रही है. गन्ने का जूस डायबिटिज के मरीजों को और भी ज्यादा बीमार कर सकता है.गन्ने के जूस में हाई ग्लाइसेमिक लोड होता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को अचानक तेजी से बढ़ा सकता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-LearnDriven

गन्ने में बहुत अधिक मात्रा में  शक्कर  होता है. गन्ने का जूस जिन मशीनों में निकाला जा रहा है, उसकी सफाई बहुत जरुरी होती है.अमूमन लोग इसे साफ नहीं रखते हैं. जिसके कारण कमजोर पाचन तंत्र वाले व्यक्ति बीमार हो सकते है.इसी लिए गन्ने के अधिक सेवन या दूषित जूस से पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसीलिए अधिक मात्रा में प्राकृतिक चीनी का सेवन शरीर के हार्मोन्स को प्रभावित कर सकता है.गन्ने के जूस में सुक्रोज और कैलोरी होती है. इसकी तासीर ठंडी होती है और हाइजीन की कमी के कारण इसमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा होता है. इसीलिए इसे रोज नहीं पीना चाहिए.

गन्ने का जूस ताजी ही पिएं

गन्ने के जूस में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. जिसके कारण ये लिवर, किडनी और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जैसी गंभीर बीमारियों में फायदा करता है. यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करता है और पीलिया की बीमारी में भी काम करता है. इसे फैटी लिवर के मरीज और किडनी की पथरी से जूझ रहे लोग जरुर पी सकते हैं. गन्ने का जूस ताजा ही पीना चाहिए. इसे रखकर पीने से शरीर को नुकसान कर सकता है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Hardoi Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

Welcome To The Jungle Teaser

मई 15, 2026