---Advertisement---

Sultanpur News: DJ के गानों ने ऐसे ली होगी मुर्गियों की जान! डॉक्टर से जानें लाउड म्यूजिक से कैसे आता है हार्ट अटैक ?

Sultanpur News: सुल्तानपुर में डीजे की तेज आवाज से अचानक मुर्गियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पीड़ित ने डीजे ऑपरेटर पर केज दर्ज करया है। ये खबर लोगों को हैरान कर रही है। डॉक्टर से जाने कैसे तेज आवाज से हार्ट अटैक आ सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 30, 2026 2:01 अपराह्न | Updated: अप्रैल 30, 2026 2:58 अपराह्न

Renault Triber 2026
Follow Us
---Advertisement---

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बारात में बज रहे डीजे की आवाज ने 140 मुर्गियों की जान ले ली है। इस घटना के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। यूजर्स को हैरानी हो रही है कि, आखिर डीजे से कैसे  मुर्गियां मर सकती हैं। अगर ये खबर आपको भी चौंका रही है कि, तो डॉक्टर से जानें लाउड आवाज कैसे हार्ट अटैक का कारण बन सकती है?  डॉक्टर नवीन अग्रवाल कार्डियक अरेस्ट और डीजे के लाउड म्यूजिक के बीच का कनेक्शन बता रहे हैं।

तेज आवाज से कैसे आता है हार्ट अटैक डॉक्टर से जानें?

डॉक्टर नवीन अग्रवाल का कहना है कि, लाउड नॉइज़ से हार्ट अटैक आ सकता है?  जब बहुत तेज आवाज में
म्यूजिक है या अगर डीजे बजता है तो इसका सेंसेशन हार्ट को महसूस होता है। इससे धड़कन तेज हो जाती है। कई मामलों में ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। जिसके कारण  दिल के मरीजों को हार्ट अटैक या फिर कार्डियक अरेस्ट पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, तेज आवाज से स्ट्रेस हॉर्मोनस बढ़ जाते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Dr Navin Agrawal CARDIO CARE

जिससे हार्ट अटैक आने का रिस्क बढ़ जाता है। दिल के मरीजों को ट्रैफिक में बज रहे तेज हॉर्न भी प्रभावित कर सकते हैं। ये उनकी दिल की धड़कन को बढ़ा सकते हैं।  डॉक्टर का कहना है कि, हार्ट की कुछ स्टडीज में ये भी ये पाया गया है कि, तेज आवाज से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं।  इससे तनाव बढ़ने लगता है। ये कार्डियक अरेस्ट का कारण बनता है।WHO की एक स्टडी में भी ये पाया गया है। इसीलिए शोर सिर्फ इंसानों ही नहीं अन्य जीवो के लिए भी खतरनाक होता है।

Sultanpur News:  सुल्तानपुर में कैसे डीजे ने ली 140 मुर्गियों की जान?

आपको बता दें, 25 अप्रैल को 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 140 मुर्गियों के मरने का मामला भी इसी से जुड़ा हुआ है। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में स्थित साबिर अली के पोल्ट्री फार्म  के नजदीक रात साढ़े 9 बजे के आस-पास बारात निकाली थी ।

इस दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जिसके कारण मुर्गियां डर गई और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। इसीलिए पीड़ित के कहने पर डीजे ऑपरेटर कवि यादव पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ये घटना लोगों को चौंका रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026