---Advertisement---

Teeth Health: कीड़ों से खोखला हो चुके सड़े दातों के लिए वरदान हैं ये 3 चीजें, डेंटिस्ट की महंगी दवा की होगी छुट्टी

Teeth Health: दांतों की सड़न और परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा 3 देसी उपाय बताए जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल करके कई गभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2026 6:29 अपराह्न

Teeth Health
Follow Us
---Advertisement---

Teeth Health: दांतों की बीमारी और समस्या से हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। कई बार डेंटिस्ट की महंगी दवा भी काम नहीं करती है। जिसके कारण लोगों को सड़े दातों और दर्द से परेशान होना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर सलीम जैदी के द्नारा बताए जा रहे इन तीन देसी नुस्खों को आजमा सकते हैं। खास बात ये है कि, इनके लिए आपको पैसे खर्च करने की अलग से जरुरत भी नहीं है। क्योंकि ये आपके गार्डन और किचन में ही मौजूद हैं।

1-Teeth Health : दांतों के लिए वरदान है लौंग

हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी का कहना है कि, दांतों की समस्या होने पर लौंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें यूजेनॉल होता है। अगर दर्द वाले दांत के नीचे इसे दबा लिया जाए तो दर्द से राहत मिलती है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha

इसके साथ ही ये एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। लौंग का तेल भी काफी फायदा करता है। ये बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से बचाता है। मुंह से बदबू, मसूड़ों से खून और कीड़े लगे दांतों के लिए भी वरदान साबित होता है।

2-अमरुद के पत्ते दिलाएंगे दांतों की समस्या से राहत

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि,अमरूद के पत्ते दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। जिसके कारण मसूड़ों से सूजन हटता है।वहीं, इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एनाल्जेसिक दांतों के दर्द में राहत देता है। अमरुद के पत्ते फ्लेवोनॉयड्स बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।जिसके कारण मुंह के छाले भी खत्म होते हैं। वहीं, पायरिया, दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या में भी राहत मिलती है। दांतों की समस्या से जूझ रहे लोगों को रोजाना अमरुद के पत्तों का चबाना चाहिए।

3-दांतों की हेल्थ के लिए नीम के पत्तों और दातून का करें सेवन

दांतों की हेल्थ के लिए डॉक्टर के द्वारा नीम के पत्तों को चबाने और दातून करने की सलाह भी दी जा रही है। नीम की लकड़ी में निम्बिन और निम्बिडिन होता है। अगर इससे दातून किया जाए तो दांतों  की सम्स्या दूर हो सकती है। ये पायरिया और प्लाक को भी निकालता है।दातून करने से मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिसके कारण इनसे खून नहीं निकलता है। मुंह से बदबू आने से भी रोकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026

Elvish Yadav

जून 5, 2026

The India Story Teaser

जून 5, 2026