---Advertisement---

Throat Cancer: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, गले के कैंसर की ओर करते हैं इशारे

Throat Cancer: आज कल के समय में छोटी-छोटी चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। वहीं मुंह के कैंसर यानी थ्रोट कैंसर का खतरा काफी बढ़ता जा रहा है। इसके अधिकतर केस राजधानी दिल्ली में ही देखे गए हैं। इस स्थिति में कुछ चीजों को नजरअंदाज भूलकर भी नहीं करना चाहिए। कई बार हम ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 8, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Throat Cancer: आज कल के समय में छोटी-छोटी चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। वहीं मुंह के कैंसर यानी थ्रोट कैंसर का खतरा काफी बढ़ता जा रहा है। इसके अधिकतर केस राजधानी दिल्ली में ही देखे गए हैं। इस स्थिति में कुछ चीजों को नजरअंदाज भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

कई बार हम छोटी-छोटी चीजों को हम नजरअंदाज कर देते हैं और वो कब भयानक रूप ले लेता है ये हम समझ ही नहीं पाते हैं। वहीं आज के समय में अधिकतर महिला और पुरुष दोनों मुंह और गले के कैंसर से पीड़ित हैं। इसका कारण सिगरेट और तंबाकू का सेवन करना है। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं गले और मुंह के कैंसर का क्या है लक्षण।

जानें रिसर्च में किन बातों का हुआ खुलासा

एक बार गले और मुँह के कैंसर को लेकर सर्वे किया गया था। इसमें पता चला है कि गले और मुंह के कैंसर का शिकार 20 से 25 वर्ष के युवा भी हो रहे हैं। वहीं 40 से 50 वर्ष के युवा में भी गले के कैंसर का केस सबसे ज्यादा देखा गया है। इसके लिए जरूरी है समय पर गले के कैंसर के लक्षणों को पहचानने कि। तभी आप इस बीमारी से बाहर निकल सकेंगे। तो आइए जानते हैं थ्रोट कैंसर के लक्षणों के बारे में।

जानें क्या है थ्रोट कैंसर

थ्रोट कैंसर को गले का कैंसर कहते हैं। इसका जोखिम तब अधिक बढ़ता है जब व्यक्ति तंबाकू और धूम्रपान का सेवन अधिक करता है। नशीले पदार्थों का सेवन करने से व्यक्ति थ्रोट कैंसर जैसी बीमारी के चपेट में आता है। इसमें जीभ, टांसिल्स, स्वर तंत्र और सांस नली पर प्रभाव पड़ता है।

Also Read: Computer Syndrome: घंटों स्क्रीन टाइम से पड़ता है आंखों पर गहरा असर, लैपटॉप पर काम करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

जानें थ्रोट कैंसर के लक्षण

  • आवाज में भारीपन का आना
  • लंबे समय के लिए आवाज बदल जाना
  • कानों में बहुत दर्द करना
  • गर्दन में दर्द करना और सूजन आना
  • कफ आना और कफ के साथ खून आना
  • गले में खराश आना
  • वजन का कम हो जाना
  • खाना खाने में बेहद दिक्कत होना
  • सांस लेने में परेशानी होना

जानें कैसे करें खुद का बचाव

खुद को थ्रोट कैंसर से बचाने के लिए नशीले पदार्थों का सेवन न करें। कभी भी धूम्रपान न करें। वहीं तंबाकू से दूर रहें। इन सभी चीजों के नियमित सेवन से व्यक्ति गले और मुंह के कैंसर का शिकार होता है। इसलिए व्यक्ति को इन सारी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वहीं कभी भी ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Also Read: Frits Windshield: कार के विंडशील्ड पर क्यों होते हैं Black Dots, जानें सेफ्टी से जुड़े ये Interesting Facts

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026