---Advertisement---

Urine Infection: यूरिन इंफेक्शन के खतरें से ये लोग रहें सचेत, जानिए लक्षण और रोकथाम के उपाय

Urine Infection: यूरिन इन्फेक्शन वैसे तो आजकल महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है लेकिन इसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बचाव के उपाय।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2024 2:58 अपराह्न

Urine Infection
Follow Us
---Advertisement---

Urine Infection: यूरिन इन्फेक्शन एक आम समस्या है जिससे लगभग हर महिलाएं ग्रसित होती है। इसके लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक प्रोवाइड करते हैं लेकिन यूरिन इन्फेक्शन आजकल एक आम बीमारी है। आईए जानते हैं यूरिन इन्फेक्शन के कारण और बचाव के वे तरीके जिसे अपनाकर आपको जल्द आराम मिल सकता है क्योंकि इसकी वजह से आपके ब्लैडर भी खराब हो सकता है। डॉ प्रियंका शेहरावत के अनुसार यूरिन इन्फेक्शन के बारे में कुछ इंपॉर्टेंट बातें जान लेनी चाहिए। उन्होंने वीडियो के जरिए यूजर्स को जानकारी दी है।

किसे है यूरिन इन्फेक्शन का खतरा

न्यूली वेडेड महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा देखने को मिलता है। इसके अलावा महिलाओं में इस इन्फेक्शन के मामले ज्यादा सामने आते हैं तो बढ़ती उम्र में भी इसका खतरा ज्यादा होता है। वहीं प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन फैलने का डर होता है क्योंकि इस समय शरीर में कई हारमोंस बदल रहे होते हैं। इसके अलावा भी कम इम्यूनिटी वाले लोग भी रिस्क वाले लिस्ट में शामिल हैं।

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण

लक्षण की अगर बात करें तो यूरिन पास करने के दौरान जलन और दर्द देखा जा सकता है। इसके अलावा सर्दी के साथ बुखार आएगा जिसका मतलब यह है कि यह इन्फेक्शन किडनी तक पहुंच चुका है और यूरिन में ब्लड भी आ सकता है। बार-बार पेशाब आना और पेट के निचले हिस्से में दर्द के साथ पेशाब में बदबू भी लक्षण में से एक है।

पुरुषों में खतरा कम

वैसे तो यूरिन इन्फेक्शन पुरुषों में ज्यादा देखने को नहीं मिलते हैं और महिलाएं इससे ज्यादा ग्रसित होती है। ऐसा नहीं है कि पुरुषों में इंफेक्शन नहीं हो सकता लेकिन चांसेस कम होते हैं क्योंकि पुरुषों के यूरेथ्रा बड़े होते हैं। वहीं यूरीन इनफेक्शन की वजह से ब्लैडर में पथरी भी हो सकती है।

यूरिन इन्फेक्शन होने पर आखिर क्या करें

इसके लिए जरूरी है कि आप एक दिन में कम से कम दो से तीन लीटर पानी पिए यह बहुत जरूरी है। यूरीन इन्फेक्शन की बैक्टीरिया एसिटिक एनवायरमेंट में ज्यादा बढ़ती है इसलिए अल्कलाइन फूड आइटम्स का सेवन करें जैसे केला, सेब, मटर, कद्दू और पालक। खट्टे फल जैसे संतरा मौसमी, टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं तो आप इसका सेवन भी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026