---Advertisement---

Vitamin E Deficiency: आंखों से लेकर दिमाग तक की इन बीमारियों का जिम्मेदार है विटामिन E, कही आप भी तो नहीं हैं शिकार

Vitamin E Deficiency: विटामिन ई एक प्रकार का विटामिन है जो वसा में घुलने में मदद करता है। यह कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जिनमें तेल, अनाज, मांस, अंडे, फल, सब्जियां और गेहूं के बीज का तेल शामिल है। विटामिन ई पूरक के रूप में इन खाद्य पदार्थों में भी उपलब्ध है। वैसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2023 5:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vitamin E Deficiency: विटामिन ई एक प्रकार का विटामिन है जो वसा में घुलने में मदद करता है। यह कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जिनमें तेल, अनाज, मांस, अंडे, फल, सब्जियां और गेहूं के बीज का तेल शामिल है। विटामिन ई पूरक के रूप में इन खाद्य पदार्थों में भी उपलब्ध है। वैसे यह विटामिन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। अगर इसकी कमी शरीर में होती है तो कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में यह जरुरी है कि आप उन खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहे जिससे इस विटामिन की कमी शरीर में न रहे। ऐसे में आइए जानते हैं विटामिन ई की कमी से क्या-क्या झेल सकते हैं आप।

विटामिन ई की कमी से होने वाली बीमारियां:-

ह्रदय रोग या कैंसर की हो सकती है परेशानी

विटामिन ई की कमी से ह्रदय रोग या कैंसर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियां घेर लेती है।

कम होने लगता है ऑक्सीजन

विशेषज्ञ की माने तो विटामिन ई की कमी से शरीर में ऑक्सीजन कम होने लगता है और इसकी वजह से हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इम्युनिटी भी हो जाती है कम

विटामिन ई की कमी से इम्युनिटी भी कम हो जाती है और इससे आपको कमजोरी आने लगती है।

मानसिक विकार का भी शिकार हो सकते हैं आप

विटामिन ई की शरीर में ज्यादा कमी होने से आप मानसिक विकार का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरुरी है कि आप खाद्य-पदार्थों का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या को झटपट दूर करेंगे ये योग आसन, Constipation से मिलेगा छुटकारा

इन लक्षणों को न करें इग्नोर

  • विटामिन ई की कमी होने से मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है।
  • इस विटामिन की कमी का असर आपके बालों पर भी देखने को मिलता है। आपके बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।
  • विटामिन ई की कमी होने से आपके डायजेशन में भी समस्या होने लगती है।
  • इस विटामिन की कमी होने से आपकी आंखों की समस्या भी बढ़ने लगती है और आंखों के सामने झलमलाहट होती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: इस Valentine Day को बनाएं खास और अपने पार्टनर को दें ये शानदार तोहफे, जीत लेंगे दिल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अप्रैल 23, 2026

Health Tips

अप्रैल 23, 2026

Diabetes

अप्रैल 23, 2026

Cancer

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

High Cholesterol

अप्रैल 22, 2026