---Advertisement---

Whole Grain Benefits: साबुत अनाज खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, पोषक तत्व ही नहीं इन परेशानियों में भी है मददगार

Whole Grain Benefits: साबुत अनाज हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है और इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2024 6:45 अपराह्न

VWhole Grain Benefits
Follow Us
---Advertisement---

Whole Grain Benefits: साबुत अनाज खाने से शरीर को न सिर्फ पोषक तत्व बल्कि और भी कई फायदे मिलते हैं। यह आपके शरीर को ताकत देने के साथ-साथ कई बीमारियों में मददगार है इसलिए साबुत अनाज को अहमियत दी जाती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि आप साबुत अनाज को अपने डाइट में शामिल करें। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है साबुत अनाज और क्या होते हैं इसके फायदे। क्यों आजकल के लाइफस्टाइल में शामिल करनी जरूरी है साबुत अनाज। इस सब के बारे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को सलाह देती हुई नजर आई।

क्या है साबुत अनाज

डॉ प्रियंका शेहरावत ने बताया कि साबुत अनाज वह होता है जिसमें अंदर से लेकर बाहर तक की सभी चीज आपके शरीर को मिलती है। इसमें अनाज का पूरा हिस्सा बाहर की कवरिंग भी होती है और अंदर के एंडोस्पर्म भी होते हैं और ब्रेन भी और इसलिए हमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स सब कुछ मिल जाते हैं।

आखिर क्या है रिफ़ाइंड ग्रेन

वहीं दूसरी तरफ रिफाइंड ग्रेन यह प्रोसेस्ड ग्रेन होता है जैसे कि व्हाइट राइस, मैदा, व्हाइट ब्रेड। इसमें सिर्फ अंदर के पार्ट होते हैं एंडोस्पर्म इसलिए इसमें फाइबर जीरो हो जाता है। यह आपके गट हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं है। इसमें वे गुण नहीं है जो साबुत अनाज में होते हैं।

क्यों जरूरी है साबुत अनाज

अनाज में न सिर्फ एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज आपको मिलती है बल्कि यह आपके अच्छे गट हेल्थ के लिए भी जरूरी है। यह आपके डाइजेशन को सुधारने के लिए भी अहम है।इसके साथ-साथ साबुत अनाज खाने से आपको मिनरल्स मिलते हैं जैसे कि आयरन और मैग्नीशियम। साबुत अनाज में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है। यह सब आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे हार्ट अटैक का रिस्क भी कम हो सकता है। इन फायदों के साथ आपको जरूर अपने डाइट में साबुत अनाज को रखना जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Badshah

मार्च 6, 2026

Viral Video

मार्च 6, 2026

Weight Loss

मार्च 6, 2026

Sara Tendulkar

मार्च 6, 2026

Health Tips

मार्च 6, 2026

Naga Chaitanya

मार्च 6, 2026