---Advertisement---

World Hemophilia Day 2023: हर 5000 लोगों में एक शख्श है हीमाफीलिया का शिकार, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

हीमोफीलिया बीमारी एक जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसका प्रकोप पुरुषों पर अधिक देखने को मिलता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 11, 2023 10:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

World Hemophilia Day 2023: पुरुषों में अधिकतर होने वाली ये हीमोफीलिया बीमारी जेनेटिक डिसऑर्डर है। ये बेहद खतरनाक भी हो सकता है। बता दें, इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर के खून निरंतर बहता रहता है। इसमें इंजेक्शन लगने के बाद, चोट लगने के बाद, सर्जरी होने के बाद या फिर दांत निकलने के बाद शरीर से खून लगातार निकलते रहते हैं। कई बार तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति की जान तक चली जाती है। बता दें, एक समय था जब इस बीमारी का इलाज भी काफी महंगा हुआ करता था। कोई भी लोग इसका इलाज नहीं करा पाते थे। इस स्थिति में जान जाना स्वाभाविक था। मगर इसको लेकर जागरूकता फैलाई गई, कई सारे लोग सतर्क हुए, फिर जाकर इसका इलाज काफी सस्ता किया गया। वहीं आज के समय में कई सारे जगहों पर सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज निः शुल्क है। बता दें, इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 17 अप्रैल को वर्ल्ड हीमोफीलिया डे मनाया जाता है।

जानें इस बीमारी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

ये बीमारी हीमोफीलिया का प्रकार दो है। इसमें हीमोफीलिया ए और हीमोफीलिया बी शामिल है। बता दें, जो 5000 लोगों में से एक लोगों को संक्रमित करता है वो हीमोफीलिया ए है। वहीं जो 20000 लोगों में से एक को हीमोफीलिया बी है। ये बीमारी बेहद खतरनाक हो सकता है। वहीं इसमें क्लोटिंग फैक्टर निर्धारित होता है। आपको बता दें, जिसका क्लोटिंग फैक्टर जितना कम हो सकता है, उसका खतरा उतना ही बढ़ता है। अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हीमोफीलिया ए क्लोटिंग फैक्टर आठ से कम होता है और हीमोफीलिया बी का क्लोटिंग फैक्टर नौ से कम होता है। मगर ये कम होकर 5 से नीचे चले जाए तो ये बेहद खतरनाक माना जाता है।

Also Read: Oral Hygiene Tips: सिर्फ ब्रश करने से दांत नहीं होते साफ और मजबूत, ये करें और पलभर में मुंह की बदबू से पाएं राहत

मरीज को इंजेक्शन के जरिए दी जाती क्लोटिंग फैक्टर

आपको बता दें, हीमोफीलिया बीमारी में किसी भी तरह के चोट के बाद ब्लडिंग की समस्या नहीं रुकती है। ये समस्या क्लोटिंग फैक्टर की कमी के कारण होता है। इसलिए मरीजों को क्लोटिंग फैक्टर का इंजेक्शन लगाया जाता है। इसका मरीज के हिसाब से डोज तय किया जाता है। इसलिए डोज के हिसाब से उन्हें इंजेक्शन लगाई जाती है। इससे शरीर में एंटी बॉडी का निर्माण होता है, जिसके कारण ब्लड रुकने की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है।

Also Read: Budget Session 2023: संसद हुई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र का आखिरी दिन भी चढ़ा विपक्षी  हंगामे की भेंट

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026