---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: जडेजा की फील्डिंग पर MS Dhoni का 10 साल पुराना ट्वीट आज क्यों हुआ वायरल?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच के बाद सर जडेजा को लेकर धोनी का सालों पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। इस मुकाबले में एक समय कीवी टीम का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन तभी ड्रिंक्स ब्रेक हुआ रोहित शर्मा ने गेम प्लान बनाकर माहौल ही बदल दिया। टीम इंडिया के सुपरस्टार 'सर जडेजा' ने गजब का खेल दिखाया।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 16, 2023 2:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया और रिकॉर्ड को अपने नाम किया। इस मुकाबले में एक समय कीवी टीम का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन तभी ड्रिंक्स ब्रेक हुआ रोहित शर्मा ने गेम प्लान बनाकर माहौल ही बदल दिया।

टीम इंडिया के सुपरस्टार ‘सर जडेजा’ ने गजब का खेल दिखाया। दरअसल भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 397 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। बहरहाल पिछले 2 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारने वाली टीम इंडिया ने 12 साल के इंतजार के बाद ये बाधा पार करते हुए फाइनल में जगह बनाने में सफल रही है।

जडेजा की फील्डिंग पर MS Dhoni का 10 साल पुराना ट्वीट

IND vs NZ विश्व कप 2023 सेमीफाइनल मैच में भले ही रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी से खास योगदान ना दे पाएं हो लेकिन इस स्टार ऑलराउंडर ने फील्डिंग से भारतीय टीम को मुकाबले में जबरदस्त वापसी कराई। इस मैच में जीत के बाद रवींद्र जडेजा की प्रशंसा हो रही हैं। वहीं इस मैच के बाद धोनी का सर जडेजा को लेकर सालों पहले किया गया ट्वीट वायरल हो गया है। धोनी ना कहा था कि,” सर जडेजा कैच लेने के लिए दौड़ते नहीं हैं बल्कि गेंद उन्हें पकड़ लेती है और उनके हाथ पर लगती है।”

‘सर’ ने कीवी के खिलाफ दिखाया दम

मालूम हो कि इस ट्वीट को बीते कल के मैच से क्यों जोड़ा जा रहा है, ये भी जान लें। वानखेड़े स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के दो विकेट जल्दी ही आउट हो गए थे, लेकिन डेरिल मिचेल और केन विलियमसन क्रीज़ पर जमकर रन बटोरने लगे। हुआ ऐसा कि कुछ ही समय में दोनों बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड का स्कोर 220 तक पहुंचा दिया। हालांकि, बाद में विलियमसन आउट हुए, टॉम लैथम आउट हुए।

ग्लेन फिलिप्स और मिचेल दोनों ही बल्लेबाज अब भारतीय टीम के लिए कुछ वक्त तक सरदर्द बने रहें। इस सबके बाद 43वें ओवर में मैच का पलड़ा घूमा। अचानक जड्डू के हाथों में एक गेंद पहुंचती है और जम गई मानों ऐसा दिखता है…फिर शोर से स्टेडियम गुंजने लगता है। दरअससल, लॉन्ग ऑफ़ जड्डू फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान बल्लेबाज ने स्लो बॉल पर शॉट खेला, गेंद हवा में बहुत ऊपर चली गई और जड्डू के हाथों में जाकर समा गई।

‘सर जडेजा’ ने गेंद पकड़ा, घूम गए, और बाउंड्री से एक उंगली दिखाकर बैठ गए। पिच पर मार्क चैपमैन आए। गेंद कुलदीप की हाथों में थमाई गई। इनके गेंद पर बल्लेबाज ने डीप स्क्वायर लेग की ओर स्वीप खेल दिया और गेंद जड्डू के हाथों में पहुंच गई। ये देखने के बाद ऐसा लगा, मानो उन्हें पहले से पता था, गेदं वहीं आने वाली है। बहरहाल, इस कैच के बाद से ही धोनी का 2013 का ट्वीट Ravindra Jadeja के सम्मान में वायरल हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026