---Advertisement---

Canada : कनाडा में भारत से फरार एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हुई हत्या, आतंकी अर्श डाला का था करीबी

Canada : भारत से फरार एक और आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या हो गई है। किसी ने उस पर करीब 15 राउंड गोलिया चलाई हैं। सुक्खा को आतंकी अर्श डाला का करीबी बताया जाता है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 21, 2023 12:17 अपराह्न

Canada Gangster
Follow Us
---Advertisement---

Canada : आंतकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के शुरू हुआ भारत-कनाडा तनाव रोज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कनाडा से एक और ऐसी खबर आई है जो इस तनाव को और बड़ा सकती है। दरअसल आंतकी हरदीप की तरह ही भारत से भागे एक गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। जो भी हरदीप सिंह निज्जर की तरह NIA की आंतिकियों की लिस्ट में शामिल था। 

2017 में भारत से भागा था सुक्खा

बता दें सुक्खा 2017 में भारत से जाली कागज बनाकर कनाडा भाग गया था। भारत में उस पर करीब 7 मुकदमे दर्ज हैं। उसको भगाने में उस समय 2 पुलिस वालों ने मदद की थी। बाद में सरकार ने उन पर कार्रवाई की है। कनाडा में सुक्खा को उसी स्टाइल में मारा गया है जिस तरह आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को मारा गया था। सुक्खा को भी किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है। उसे करीब 15 राउंड गोलिया मारी गई हैं। 

भारत ने जारी की थी आतंकियों की लिस्ट

गौरतलब है कि खालिस्तान मुद्दे से जुड़े हुई करीब 29 गैंगस्टर है जो भारत से भागकर कनाडा में बस गए हैं। जून  के महीने में इन आतंकियों में से एक हरदीप सिंह निज्जर की भी ऐसे ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस कारण वर्तमान में भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर हरदीप की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में भारत ने बी तीखी प्रतिक्रिया दी है।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026