---Advertisement---

एमएस धोनी को बीसीसीआई की सच्ची श्रद्धांजलि! जर्सी नंबर- 7 को किया रिटायर – जानें पूरी खबर

एमएस धोनी को बीसीसीआई की सच्ची श्रद्धांजलि! जर्सी नंबर- 7 को किया रिटायर

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 15, 2023 1:34 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 15, 2023 9:03 अपराह्न

Mahendra Singh Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

Mahendar singh Dhoni: टीम इंडिया के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर- 7 को बीसीसीआई(BCCI) ने रिटायर करने का फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने धोनी के सम्मान में यह फैसला लिया है। इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक , BCCI ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जो नंबर अपनी टीर्शट पर पहना था, उसे रिटायर करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि धोनी भारत के इकलौते कप्तान है जिनकी अगुवाई में टीम ने तीन ICC ट्रॉफी जीती हैं। BCCI ने पहले भी यह सम्मान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को दिया है। बीसीसीआई ने 2017 में उनकी सिग्नेचर नंबर 10 जर्सी को भी रिटायर किया था।

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

धोनी भारत को तीन आईसीसी (ICC) जिताने वाले इकलौतें कप्तान है। महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। 2011 वर्ल्ड कप और 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। बीसीसीआई ने कहा कि युवा क्रिकेटर्स और मौजूदा क्रिकेटर्स को सूचना दे दी गई है। वह धोनी की जर्सी नंबर-7 यूज नही कर सकते। नए खिलाड़ियों को जर्सी नंबर-7 और जर्सी नंबर-10 नही दिया जाएगा। तेंदुलकर की जर्सी नंबर-10 पहले ही रिटायर हो चुका है। धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। धोनी भारत के लिए सबसे सफल कप्तान साबित हुए है।

भारत में जर्सी नंबर को लेकर यह है नियम

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि वह अभी भी आईपीएल खेल रहे है। ICC के नियम के मुताबिक खिलाड़ी एक से 100 के बीच किसी भी नंबर की जर्सी पहन सकते है। लेकिन भारत में नियम कुछ अलग है। फिलहाल 1 से 100 के बीच 60 नंबर टीम इंडिया के अलग- अलग खिलाड़ी इस्तेमाल करते है। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी एक साल से ज्यादा टीम से बाहर है तो उसका नंबर किसी को नही दिया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026