---Advertisement---

Sachin pilot के मुद्दे को हथियार बना BJP ने छुड़ाया CM Gehlot का पसीना, पेपर लीक पर सचिवालय को घेरा

Rajasthan Politics: राजस्थान में भ्र्ष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आज 13 जून 2023 को भाजपा ने राजधानी जयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में राज्य सचिवालय का घेराव किया गया। जबकि उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पुनियां तथा ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 13, 2023 10:16 अपराह्न

Rajasthan Politics
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Politics: राजस्थान में भ्र्ष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आज 13 जून 2023 को भाजपा ने राजधानी जयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में राज्य सचिवालय का घेराव किया गया। जबकि उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पुनियां तथा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस प्रदर्शन से खुद को दूर रखा। बता दें राज्य में पेपर लीक के मुद्दे पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने खुद गहलोत सरकार को निशाने पर ले रखा है।

पेपर लीक को बनाया भाजपा ने मुद्दा

भाजपा के इस आंदोलन को चुनावी साल में महत्वपूर्ण आंदोलन माना जा रहा है। चूंकि उसने ऐसे मुद्दे को छुआ है जिस पर गेहलोत सरकार खुद सचिन पायलट के निशाने पर है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने पेपर लीक घोटाले कि सीबीआई से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आज सचिवालय का दरवाजा खटखटाना तो ट्रेलर है असली फिल्म तो अभी बाकी है। राजस्थान भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले एक जनसभा की । उसके बाद उन्होंने राज्य मुख्यालय से सचिवालय की ओर मार्च निकालते हुए आगे बढ़ने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें स्टेच्यू सर्किल पर रोक दिया।

इसे भी पढ़ेंः 22 जनवरी को होगें Ram Mandir में रामलला विराजमान, ट्रस्ट ने भेजा PM Modi को न्यौता

गहलोत की बढ़ेंगी मुसीबतें

माना जा रहा है कि पायलट के साथ साथ पेपर लीक पर जिस तरह से आज भाजपा ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उससे उन्हें परेशानियों के बढ़ने की चिंता सताने लगी है। गहलोत और कांग्रेस को डर है कि कहीं यह मुद्दा चुनावी मुद्दा न बन जाए। बता दें पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने सचिवालय के पास वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026