---Advertisement---

Opposition Meeting: BJP के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी, शिमला में होगी अगली बैठक

Opposition Meeting: BJP के खिलाफ विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है। पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में एकसाथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 6:14 अपराह्न

Opposition Meeting
Follow Us
---Advertisement---

Opposition Meeting: विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से बुलाई गई बैठक आज (23 जून, शुक्रवार) बिहार की राजधानी पटना में हुई। इस बैठक में 15 पार्टियों के 30 से ज्यादा नेता शामिल हुए। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर रोडमैप तैयार किया गया। इस दौरान चुनावी रणनीति पर भी मंथन हुआ। ये बैठक करीब 4 घंटे तक चली। बैठक में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। यानी सभी पार्टियों अगल लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी। हांलाकि, इसकी पूरी रणनीति अभी तय नहीं हुई है। अब विपक्षी नेताओं की अगली बैठक 10 या 12 जुलाई को होगी।

BJP के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष

बैठक के बाद विपक्षी पार्टी के नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है। बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। मीटिंग में ये तय हुआ है कि सभी पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि एक साथ चलने पर बात हुई है। हम अगला चुनाव साथ लड़ेंगे और BJP को 100 सीटों पर रोकेंगे। BJP को पराजित करने के लिए हम सब तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: विपक्षी नेताओं की बैठक पर JP Nadda ने साधा निशाना, कहा- “मोदी के लिए लगा है विपक्ष का जमावड़ा, पूरी नहीं होगी ख्वाहिश”

शिमला में होगी अगली बैठक

नीतीश कुमार ने कहा कि अगली बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी। उस बैठक में चुनाव की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। ये बैठक अंतिम होगी। इसके बाद विपक्ष की कोई बैठक नहीं होगी। हम सब साथ हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम सब एक एजेंडे पर आने की कोशिश कर रहे हैं। अब अगली बैठक 10 या 12 जुलाई को शिमला में होगी। उन्होंने कहा कि उस बैठक में एक साथ चुनाव लड़ने के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नफरत और हिंसा को बढ़ावा देती है BJP

बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सब एक साथ हैं। देश को बचाने के लिए कांग्रेल बलिदान देने को तैयार है। उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश को बांटना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि BJP नफरत और हिंसा की राजनीति पर विश्वास रखती है। जबकि, कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि विपक्षी पार्टियां एक साथ चलेंगी। सभी की विचारधारा का सम्मान और रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि BJP देश का इतिहास बदलना चाहती है, लेकिन एक दिन BJP खुद ही इतिहास बन जाएगी।

ये भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक के बीच AAP का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस-BJP में हो चुका है समझौता, कही ये बात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 7, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 7, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 7, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 7, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 7, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 7, 2026