---Advertisement---

Noida News: मालदीव ट्रिप रद्द करने पर रेस्तरां दे रहा अनोखा ऑफर! जानें क्या है खास डील

Noida News: यूपी के पश्चिमी हिस्से में बसा शहर नोएडा अपनी चका-चौंध व आधुनिक तकनीक से लैस होने के लिए ज्यादातर जाना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग नोएडा में आकर रोजगार व अपनी अन्य जरुरतों को पूरा करते नजर आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 20, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: यूपी के पश्चिमी हिस्से में बसा शहर नोएडा अपनी चका-चौंध व आधुनिक तकनीक से लैस होने के लिए ज्यादातर जाना जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोग नोएडा में आकर रोजगार व अपनी अन्य जरुरतों को पूरा करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में नोएडा के साथ आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नोएडा की एक रेस्तरां चेन “मिस्टर भटूरा” द्वारा उन लोगों के लिए आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराया जा रहा जो लक्षद्वीप की यात्रा को बढ़ावा दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नोएडा (Noida News) की रेस्तरां चेन “मिस्टर भटूरा” उन लोगों के लिए अपने ‘स्पेशल छोले भटूरे’ की प्लेट मुफ्त में उपलब्ध करा रहा है जो लोग अपनी मालदीव की ट्रिप कैंसिल कर रहे हैं। इसके अलावा लक्षद्वीप ट्रिप का टिकट कराने पर भी “मिस्टर भटूरा” रेस्तरां की ओर से लोगों को स्पेशल छोले भटूरे फ्री में खाने को मिलेंगे।

रेस्तरां का अनोखा ऑफर (Noida News)

नोएडा (Noida News) के साथ यूपी के पश्चिमी हिस्से में अपनी धाक जमा चुके रेस्तरां चेन मिस्टर भटूरा द्वारा लोगों के लिए खास डील दिया जा रहा है। दरअसल रेस्तरां समूह इन दिनों लक्षद्वीप की यात्रा को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। मिस्टर भटूरे रेस्तरां की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो लोग अपनी मालदीव की यात्रा रद्द करेंगे या लक्षद्वीप की टिकट बुक करेंगे, रेस्तरां समूह द्वारा उन्हें मुफ्त में स्पेशल छोले भटूरे की प्लेट उपलब्ध कराएगा।

इस आकर्षक डील का लाभ उठाने के लिए लोगों को बस अपने यात्रा की स्लिप रेस्तरां को दिखानी होगी। रेस्तरां समूह का कहना है कि उनका एकमात्र लक्ष्य लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देना है। ऐसे में समूह ने लक्षद्वीप जाने वाले या मालदीव की यात्रा रद्द करने वालों के लिए अनलिमिटेड पीरियड के लिए ये ऑफर दिया है।

लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा

पीएम मोदी ने नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही द्वीप समूह लक्षद्वीप का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान लोगों से लक्षद्वीप को अपनी यात्रा लिस्ट में शामिल करने की बात कही थी। इसके बाद मालदीव की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई और मावलदीव (Maldives) के नेताओं ने पीएम मोदी व भारत सरकार को लेकर अमार्यादित टिप्पणी का इस्तेमाल किया।

इस पूरे प्रकरण के बाद भारत के लोगों ने लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर कसा और पीएम मोदी के मुहिम का समर्थन करते नजर आए। रेस्तरां चेन मिस्टर भटूरा भी इसी कड़ी में अपने आकर्षक ऑफर के जरिए लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026