---Advertisement---

Pakistan Crises: Imran Khan को पाक आर्मी का अल्टीमेटम, बोली-‘देश छोड़ दें या रहें सैन्य कार्रवाई को तैयार’

Pakistan Crises: पाकिस्तान के राजनीतिक हालात अब तेजी से करवट ले रहे हैं। साख पर बट्टा लगता देख कुछ दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तानी सेना अपने तेवर में आ गई है। अब उसने पूर्व पीएम इमरान खान के सामने साफ तौर पर दो ऑफर रख दिए हैं। आर्मी एक्ट से बचना है तो चुपचाप ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 18, 2023 2:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Crises: पाकिस्तान के राजनीतिक हालात अब तेजी से करवट ले रहे हैं। साख पर बट्टा लगता देख कुछ दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तानी सेना अपने तेवर में आ गई है। अब उसने पूर्व पीएम इमरान खान के सामने साफ तौर पर दो ऑफर रख दिए हैं। आर्मी एक्ट से बचना है तो चुपचाप पाकिस्तान छोड़कर लंदन या कहीं और चले जाएं या फिर सेना की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। सेना के सामने अपनी छवि बचाए रखने की बढ़ी चुनौती खड़ी है। जिससे गुस्साई सेना ने इमरान खान और उसकी पार्टी के खिलाफ आखिरी संदेश भेज दिया है। बता दें 9 मई को इमरान की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने लाहौर में आर्मी कोर कमांडर के आवास को तहस नहस कर दिया था। जिससे आर्मी बौखलाई हुई है।

सरकार और सेना इमरान के खिलाफ

बता दें बदले घटनाक्रम में अब इमरान खान के सामने आखिरी फैसला करने का समय आ गया है। कि क्या वह सेना और सरकार से जान बचाकर लंदन प्लान को चुनते हैं या फिर पाकिस्तान में ही रहकर सेना से टकराने और उसके एक्शन का सामना करने का रास्ता चुनते हैं। शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान के पास केवल दो रास्ते खोल दिए गए हैं। राजनीति को अलविदा बोलकर पाकिस्तान छोड़ दें या आर्मी एक्ट का सामना करें। दूसरा रास्ता चुनने पर पर उन्हें 10 साल तक के लिए जेल जाना पड़ेगा या फिर फांसी भी दी जा सकती है। इमरान खान ने इस ऑफर पर सलाह मशविरा लेना शुरू कर दिया है।

ये भी पढेंः UP News: कटे-फटे कपड़ों,जींस,स्कर्ट मेें आने पर इस मंदिर ने लगाया तुगलकी फरमान, जानें पूरा मामला

सेना में भारी गुस्सा

बता दें 9 मई के बाद उपजे हालात के बाद सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कोर कमांडर्स की एक बैठक की थी। जिसमें सेना के कमांडरों में भारी गुस्सा था। उस बैठक के बाद ही सेना प्रमुख ने बयान जारी कर कहा था कि जो सेना को बेइज्जत करने वालों को सजा देंगे। दूसरी ओर पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर स्थित इमरान जमां पार्क आवास को चारों तरफ से घेर रखा है। इमरान पर आरोप लगाया गया है कि 30-40 आतंकियों को घर में पनाह दे रखी है। स्थितियां इतनी तेजी से बदल रही हैं कि पंजाब पुलिस ने पीटीआई प्रमुख 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। इसके बाद कोई भी बड़ा ऑपरेशन इमरान के खिलाफ अंजाम दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda के महाराष्ट्र दौरे पर Sanjay Raut का निशाना, तो Narvekar…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026