---Advertisement---

‘आप भी मोदी…’ Delhi Assembly Election 2025 में करतार नगर से गरजे PM Modi, हजारों समर्थकों के बीच किए ये वादे

Delhi Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के करतार नगर में भाजपा द्वारा आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जनवरी 29, 2025 3:22 अपराह्न | Updated: जनवरी 29, 2025 3:59 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के करतार नगर में बीजेपी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम को सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की है। Delhi Assembly Election 2025 के मद्देनजर बीजेपी द्वारा आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 14 वर्षों में देश की तस्वीर बदल गई है। अगर दिल्ली के लोग भाजपा की सरकार बनाते हैं, तो दिल्ली की तस्वीर बदल जाएगी। हम इसकी जिम्मेदारी लेते हैं।”

PM Modi ने दिल्ली चुनाव में किए ये वादें

आपको बता दें कि करतार नगर जनसभा को संबोधित करते हुए PM Modi ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए। इनमें हर घर में नल का जल, साफ सड़कें आदि जैसे वादे शामिल थे। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली में BJP की सरकार आते ही पाइपलाइन बिछाने और सीवर की मरम्मत का काम तेज गति से किया जाएगा। इसके अलावा जनसभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि उनके लिए हर कोई मोदी है। उन्होंने कहा कि आप मेरे लिए मोदी हैं। आप झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों तक मेरा संदेश पहुंचाने का काम करें।

आगे PM Modi ने केंद्र की पिछली सरकार की योजनाओं को जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का कहना है कि मोदी सरकार उन योजनाओं को बंद कर रही है, जो पिछली सरकार ने जनकल्याण के लिए शुरू की थीं। पीएम ने कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं उन सभी योजनाओं को आगे बढ़ा रहा हूं, जो पिछली सरकार ने जनहित में शुरू की थीं।

PM Modi ने दिल्ली की जनता से कही ये बातें

मालूम हो कि PM Modi ने जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों का जिक्र किया। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार तेजी से काम कर रही है। इसका सबूत वहां लौट रही युवा पीढ़ी के बड़े हिस्से से समझा जा सकता है। अपने संबोधन में उन्होंने हरियाणा के प्रति खास लगाव जताया। साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों को दिल की गहराइयों से जानता हूं, उनका समर्पण देश में अग्रणी है। अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि BJP ने जो भी वादे किए हैं, उन्हें दिल्ली की सत्ता वापसी के बाद तय समय में पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: CM निवास पर चल रही उठा पटक में AAP ने BJP पर साधा निशाना, संवैधानिक मुद्दे पर उठाए ये सवाल

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026