Rain Alert 2 May 2026: चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक बारिश से लोगों को मानो राहत सी मिली है लेकिन इस सबके बीच आने वाले दिनों में मौसम का हाल बदलने वाला है। आईएमडी द्वारा जारी किए अलर्ट में जानें शनिवार को किन शहरों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है वह कहां पारा बढ़ने की संभावना है। रेन अलर्ट 2 मई 2026 की बात करें तो आईएमडी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। ऐसे में 15 राज्यों के लिए विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है लेकिन इस सब के बीच क्या दिल्ली और यूपी में खतरा बताया गया है।
किन शहरों पर है मौसम विभाग द्वारा Rain Alert 2 May 2026 में खतरा
मौसम विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में इस हफ्ते में चमक बिजली और तेज हवा के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर पश्चिमी मैदाने में भी चमक देखने को मिल सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट्स की बात करें तो रेन अलर्ट 2 मई 2026 में बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, नागालैंड, मेघालय त्रिपुरा और असम में बारिश की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली में जानें मौसम की स्थिति
दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो तापमान में गिरावट दर्ज होगी और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज की जा सकती है लेकिन बारिश की चेतावनी 4 और 5 मई के लिए जारी की गई है और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी।
उत्तर प्रदेश में क्या होगी बारिश से तबाही
उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो रेन अलर्ट 2 मई 2026 में कुछ शहरों में बारिश हो सकती है लेकिन इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री देखी जाएगी। तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और ऐसे में शहर के कई हिस्सों में अफरातफरी देखी जा सकती है।
बिहार से लेकर इन शहरों में जानें रेन अलर्ट 2 मई 2026
बिहार के कई जिलों में रेन अलर्ट 2 मई 2026 में मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आंधी के साथ-साथ बारिश का प्रकोप देखा जा सकता है। वहीं उत्तराखंड में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तूफानी हवा लोगों को सिहरा सकती है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री तक आ सकती है। मूसलाधार बारिश के साथ तूफान की चेतावनी है।
इन शहरों में भी बारिश का खतरा
पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मौसम का प्रकोप देखने को मिलेगा और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी और तूफानी हवा की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।






