---Advertisement---

‘कोई मुझे मार दे…’ क्या शादीशुदा निकली Siya Goyal, देखें केतन मर्डर केस की उलझी गुत्थी ने बिग बॉस ओटीटी फेम का कैसे घुमाया दिमाग

Siya Goyal: केतन अग्रवाल से पहले ही शादी रचा चुकी थी सिया और इस बारे में जो खुलासा हुआ उसने लोगों के पैरों तले जमीन खिसका दी है। जानिए इस पर आखिर बिग बॉस ओटीटी फेम ने किस तरह रिएक्ट किया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2026 6:06 अपराह्न

Siya Goyal
Follow Us
---Advertisement---

Siya Goyal: पुणे मर्डर केस को लेकर लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं और ऐसे में अब जो खबर सामने आई है उसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सिया गोयल पहले से शादीशुदा थी और 4 महीने पहले उसने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ सीक्रेट शादी कर ली थी।इसे लेकर जब यह खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और लोग इस पर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। वहीं इस लिस्ट में बिग बॉस ओटीटी 2 फेम बेबिका धुर्वे का नाम भी शामिल है जिनका दिमाग घूम गया और वह अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सिया गोयल की शादीशुदा रिपोर्ट पर क्या बोली बेबिका

इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूज 18 मराठी के मुताबिक बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या मामले में लेटेस्ट अपडेट में कहा गया कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने करीब 4 महीने पहले अपने परिवारों को बताएं बिना गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 फेम बेबिका धुर्वे ने कमेंट में कहा, “मेरा दिमाग पूरी तरह से घूम गया है इतनी ज्यादा बुराई को मैं नॉर्मल नहीं मान सकती। कोई मुझे मार डाले, मैं अब इस दुनिया में नहीं रह सकती बिल्कुल नहीं।”

कहा चेतन चौधरी से Siya Goyal ने की थी शादी

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शादी केतन अग्रवाल के साथ इंगेजमेंट से पहले हो चुकी थी। यह निश्चित तौर पर मर्डर केस में एक अहम कड़ी के तौर पर सामने आई है। स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में उन्होंने शादी को अंजाम दिया। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि सिया गोयल के दो कॉलेज के दोस्त ने कथित तौर पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से रिकवर की गई व्हाट्सएप्प चैट से इस बारे में जानकारी मिली है।

सिया गोयल ने क्या कहा जो डाल देगा खौफ में

इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि सिया गोयल ने चेतन चौधरी से कहा था कि “मुझ में यह करने की हिम्मत नहीं है तुम भी आ जाओ। दोनों मिलकर उसे चट्टान से धक्का देंगे।” हालांकि फिलहाल केतन मर्डर केस किस तरफ रुख करता है इस पर लोगों की नजरे बने रहेंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 7 July 2026

जुलाई 7, 2026

कल का मौसम 8 July 2026

जुलाई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 7, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 7, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 7, 2026