---Advertisement---

Rishabh Pant के Indian Team में वापस लौटने पर कुछ इस तरह फैंस ने मनाई खुशी, देखें दिल छु जाने वाला वीडियो

Rishabh Pant के फैंस ने उनके एक्सीडेंट के बाद भारतीय टीम में वापस लौटने की खुशी में अनाथ बच्चों को स्कूल बैग्स और स्टेशनरी किट्स भी बाँटे।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 3, 2024 2:00 अपराह्न

Rishabh Pant's fans distributed school bags and stationery kits to orphanage
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant: ऋषभ पंत अब भारतीय टीम का अहम चेहरा हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों से जिस तरह भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारिफ है। लेकिन, जब वह अपने करियर में भारतीय टीम में अपना कदम जमा रहे थे, तभी उनका एक दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उनके भारतीय टीम में लौटने की उम्मीदें लगभग ना के बराबर हो गईं। जिसके बाद वह IPL 2023 नहीं खेले।

लेकिन, उन्होंने IPL 2024 में धमाकेदार एंट्री मारकर सबको चौंका दिया और खूब रन बरसाए। इसी के मद्देनज़र भारतीय टीम के सेलेक्टर्स ने उनको टीम का हिस्सा बना लिया। जिससे उनके लाखों फैंस काफी खुश हैं। केरला में तो उनके कुछ फैंस ने उनके नाम से एक एशोसिएशन भी बनाई है, जिसका नाम ऑल केरल ऋषभ पंत फैंस एंड वेलफेयर एसोसिएशन है। लेकिन, इस बार उनके केरला फैंस ने अलग अंदाज में उनकी एंट्री को सेलिब्रेट किया।

अनाथ बच्चों को बांटे स्कूल बैग्स और स्टेशनरी किट्स

आपको बता दें, इस बार Rishabh Pant के फैंस ने उनके एक्सीडेंट के 18 महिने बाद भारतीय टीम में वापस लौटने की खुशी में केरल के कोल्लम में स्थित करुण्यथीरम बालाभवन अनाथालय में अनाथ बच्चों को स्कूल बैग्स और स्टेशनरी किट्स बाँटे और उनके साथ केक भी काटे। यह अनोखी पहल करके पंत के फैंस ने सबका दिल छु लिया। अब उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।

Rishabh Pant ने IPL 2024 में किया था धमाकेदार प्रदर्शन

आपको बता दें, IPL 2024 के 13 मैचों में Rishabh Pant ने 446 रन बनाए और इसके साथ हीं T20 World Cup 2024 के लिए इंडियन टीम में सेलेक्शन के लिए एक आउट ऑफ बॉक्स दावेदार बन गए। जिसके बाद उनका टीम में सेलेक्शन भी हुआ और अब उनके भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में विकेटकीपर के तौर पर शामिल होने की उम्मीदें हैं।

T20 World Cup 2024 में कर सकतें हैं बड़ा कारनामा

आपको बते दें, Rishabh Pant के हालिया फॉर्म को दजेखते हुए उनसे इस वर्ल्ड कप में बड़ा कारनामा करने की उम्मीद है। उन्होंने हाल हीं में बांग्लादेश के साथ हुए वार्म-अप मैच में 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे। वह इतनी अच्छी तरह बल्लेबाजी कर रहे थे कि कप्तान रोहित ने दूसरे बल्लेबाजों को मौका देने के लिए उनको रिटायर्ड आउट करा दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026