---Advertisement---

UP Nagar Nikay Chunav 2023: दावेदारों की बगावत ने उड़ाए BJP, सपा और बसपा के होश, सड़क पर आई संगठन की रार

झांसी नगर निगम का मेयर चुनाव तीनों ही प्रमुख दलों भाजपा, सपा तथा बसपा के गले ही हड्डी बन गया है। तीनों ही दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद पार्टी संगठन में बगावत खुलकर सामने आ गई हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 19, 2023 9:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Nagar Nikay Chunav 2023: झांसी नगर निगम का मेयर चुनाव तीनों ही प्रमुख दलों भाजपा, सपा तथा बसपा के गले की हड्डी बन गया है। तीनों ही दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद पार्टी संगठन में बगावत खुलकर सामने आ गई हैं। अपने आपको दावेदार मानकर चल रहे नेताओं के नाम काटे जाने से खफा दावेदारों ने किसी भी हालत में घोषित प्रत्याशी को न जीतने देने की धमकी देने वाले तेवर जता दिए हैं। जिससे इन दलों के नेतृत्व के माथे पर पसीना ला दिया है। ऐसे में दावेदार केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बगावत शुरू कर सड़क पर आ गए हैं।

जानें क्या है झांसी सीट का मामला

बीजेपी: पहले बीजेपी की बात करें तो उसके केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक बिहारी लाल को मेयर सीट के लिए नाम फाइनल किया है। पूर्व विधायक का नाम सूची में देख बीजेपी की पूर्व मेयर किरन वर्मा का बगावती पारा चढ़ गया। पार्टी टिकट न मिलने नाराज किरन वर्मा ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाहरी प्रत्याशी को वह किसी भी कीमत पर मेयर चुनाव नहीं जीतने देंगी। उनके इस एलान और नामांकन ने बीजेपी के लिए बड़ी चुनाव जीतने की चुनौती खड़ी कर दी है।

समाजवादी पार्टी : इसी तरह समाजवादी पार्टी ने झांसी मेयर सीट के लिए डॉ रघुवीर चौधरी का नाम फाइनल किया है। अचानक ही इसके 1 दिन के बाद ही सपा ने डॉ रघुवीर का टिकट काटकर पूर्व विधायक सतीश जतारिया को दे दिया। इससे गुस्साए डॉ रघुवीर चौधरी ने भी सपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है।

बसपा: बहुजन समाज पार्टी का हाल भी कमोबेश बीजेपी और सपा जैसा ही हो गया है। जहां दूसरे नंबर के दावेदार ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। दावेदारों की इस बगावत ने वोटबैंक को सहेजे रखने की इतनी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। कि झांसी का मेयर कौन बनेगा 13 मई को ही पता चलेगा।

इसे भी पढ़ेंःSame Sex Marriage मामले में आज की सुनवाई खत्म, Supreme Court ने की अहम टिप्पणी- ‘समलैंगिक संबंध महज शहरी विचार नहीं’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026