---Advertisement---

Weather News: कड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। लगातार तापमान में गिरावट और शीतलहर के चलते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर जैसे कई इलाकों में ठंड का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। बता दें कि, बीते बुधवार यानी 4 जनवरी को इस ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 5, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather News: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। लगातार तापमान में गिरावट और शीतलहर के चलते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर जैसे कई इलाकों में ठंड का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा है। बता दें कि, बीते बुधवार यानी 4 जनवरी को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन माना गया था। आगामी दिनों में दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए ठंड से कोई राहत नहीं है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

बदलते मौसम के मिजाज के कारण एक तरफ जहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया है वहीं दूसरी तरफ कोहरे से मौसम पटा हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं दिल्ली सहित गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए शहर में रह रहे लोगों को चेतावनी दी है।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

इन राज्यों में बारिश के आसार

इसके साथ गुजरात सहित राजस्थान के 12 जिलों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि, सीकर, चूरु माउंट आबू के साथ जयपुर और अन्य जिलों में सर्द हवाओं का शीतलहर जारी रहेगा। शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाया रहेगा जिसके कारण विजिबिलिटी शून्य के बराबर रहेगी।

भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई इलाके जैसे ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और सतना में मौसम ठीक-ठाक रहेगा। वहीं दक्षिण भारत की बात की जाए तो, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु, निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Also Read: iPhone 15 Series के ये खास फीचर्स रचेंगे इतिहास, बॉडी से लेकर कैमरे तक में होंगे ये बड़े बदलाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026