---Advertisement---

Weather Update: उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड के बीच घना कोहरा, शिमला और कुल्लू मनाली जैसी ठंड से जूझ रहे लोग

Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज 6 जनवरी को तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों में भी तापमान गिरता हुआ ही नजर आया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 6, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज 6 जनवरी को तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों में भी तापमान गिरता हुआ ही नजर आया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली के कई पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड और बढ़ सकती है। दिल्ली के साथ-साथ झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में ठिठुरन वाली ठंड लोगों को सताने वाली है।

झारखंड में ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक जहां दिल्ली में एक तरफ लोग धूप के लिए तरस गए हैं। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिला है। जिसकी वजह से प्राथमिक विद्यालय में छुट्टियां घोषित कर दी गई। राजधानी दिल्ली में कक्षा आठवीं तक 15 जनवरी तक स्कूल बंद किए हैं। वहीं झारखंड में 8 जनवरी तक स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पहली बार तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Also Read- YOGI ADITYANATH के बहनोई का ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हुआ निधन, अस्पताल में थे भर्ती

घने कोहरे से यातायात प्रभावित

उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे से रेल परिचालन और यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है। सुबह के समय जबरदस्त कोहरे से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बताया गया है कि बीते 2 वर्षों में जनवरी में दिल्ली में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अब राजस्थान की बात करें तो वहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चूरू तथा सीकर जिले में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 0 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

Also Read- इलेक्ट्रिक बाजार में TATA और MARUTI को टक्कर देने जल्द आएगी VIVO SMART CAR, कंपनी ने रजिस्टर्ड कराया ट्रैडमार्क

पहाड़ी राज्यों में छिटपुट बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। अब ठंड और बढ़ने की संभावना जारी की गई है। इसी बीच लोग ठंड से बचने के लिए आग के आगे तपते हुए नजर आए हैं। साल 2023 की शुरुआत ही ठंड के साथ हुई है। इसी बीच अब रविवार तक तापमान में तीव्रता में कमी आने की संभावना भी जारी की है। अब हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की बात करें तो वहां 7 जनवरी के बाद बर्फबारी और छिटपुट बारिश की संभावना जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026