---Advertisement---

Weather Update: इस बार गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड! अप्रैल से जून तक रहना होगा सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: अप्रैल महीना शुरू हो चुका है, मगर अभी तक गर्मी का तेज एहसास नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं, अप्रैल से जून तक के बीच भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान भी जताया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 2, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारत के अधिकतर राज्य बेमौसम बारिश का सामना कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 2 अप्रैल को राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल। आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया है कि 2 अप्रैल को देश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को भिगो सकता है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम

आईएमडी ने बताया है कि देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। मगर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। विभाग ने बताय है कि सोमवार को फिर से बारिश की उम्मीद है। ऐसे में अभी बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है।

यूपी में साफ रहेगा आसमान

अप्रैल महीना लग चुका है, मगर गर्मी का भारी दौर अभी शुरू नहीं हुआ है। विभाग ने बताया है कि सोमवार को यूपी के अधिकतर जिलों में धूप खिलेगी। इस दौरान बारिश की आशंका नहीं है। हालांकि, अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री रह सकता है, मगर गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा।

राजस्थान-पंजाब में नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि 2 अप्रैल को राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, पंजाब में भी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। रविवार को मौसफ एकदम साफ रहेगा। आसमान में खिली धूप रहेगी। दोपहर के समय कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं।

इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग ने बताया है कि देश के दक्षिण राज्य जैसे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर पूर्व में भी तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अप्रैल से जून तक रहना होगा बचके

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार अप्रैल से जून के बीच देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी। विभाग ने बताया कि उत्तरपश्चिम और प्रायद्पीय क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा। ऐसे में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026