---Advertisement---

Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण सिंह का नया बयान, बोले- मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद

Wrestlers Protest: करीबन पिछले 1 महीने से पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर के पास भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस ने पहलवानों द्वारा की गई शिकायत के बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए। पहली एफआईआर. ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 26, 2023 9:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: करीबन पिछले 1 महीने से पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर के पास भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस ने पहलवानों द्वारा की गई शिकायत के बाद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए। पहली एफआईआर. नाबालिक द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़ी है जिसमें पोस्को कानून और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सरकार को करेंगे मजबूर

वहीं दूसरी एफआईआर में यौन उत्पीड़न के आरोप से संबंधित है। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने गुरुवार को बहचाई में कहा कि, इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है और वह संतो के नेतृत्व में इस कानून को बदलने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे। इसी के साथ ऐसा माना जा रहा है कि, बृजभूषण सिंह 5 जून 2030 को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान करेंगे जिसमें उन्होंने 11 लाख संतों के होने का दावा किया है। रैली की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इसी के साथ सांसद बृजभूषण सिंह ने एक सभा को भी संबोधित किया।

Also Read: Weather Updates: बारिश के चलते दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना , जानें पूरे देश को कब मिलेगी गर्मी से राहत

पॉस्को कानून का दुरुपयोग

सभा में भूषण सिंह ने पॉस्को कानून और उसके प्रावधानों का विरोध करते हुए दावा किया कि इसका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। ब्रज भूषण सिंह ने कहा कि इस कानून को बच्चों बुजुर्गों एवं संतों के खिलाफ दुरुपयोग हो रहा है तथा अधिकारी तक इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं। बृजभूषण सिंह आगे कहते हैं कि, संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून बदलने के लिए मजबूर कर देंगे। मेरे खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद है इनके पास भी खिलाफ कोई सबूत नहीं है। ‌ खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं तो जंतर मंतर पर धरना नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ये खिलाड़ी वो है जिनका खेल हो चुका है अब यह चुनाव लड़ेंगे हुड्डा साहिब जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद।

Also Read: Khelo India University Games के तीसरे संस्करण का PM Modi ने किया उद्घाटन, बगैर…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026