---Advertisement---

UP Roadways ने बढ़ाया किराया, जानें नोएडा से इन स्थानों पर जाने के लिए कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Roadways: उत्तर प्रदेश में रोडवेज की बसों से सफर करना अब महंगा हो गया है। राज्य की राजधानी लखनऊ में कल यानी सोमवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण की एक बैठक में परिवहन निगम की बसों के किराए में 25 पैसे प्रति किमी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई। राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 7, 2023 12:59 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 7, 2023 2:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Roadways: उत्तर प्रदेश में रोडवेज की बसों से सफर करना अब महंगा हो गया है। राज्य की राजधानी लखनऊ में कल यानी सोमवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण की एक बैठक में परिवहन निगम की बसों के किराए में 25 पैसे प्रति किमी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई। राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल. वेंकटेश्वर लू की तरफ से तत्काल प्रभाव से सोमवार आधी रात से ही बढ़े किराए को लागू करने का आदेश दे दिया गया। यूपी राज्य परिवहन के एमडी संजय कुमार की तरफ से राज्य के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों तथा सहायक प्रबंधकों को दिशा निर्देश जारी कर कहा गया कि डिपो से बसों को तभी रवाना किया जाए जब तक कि टिकट मशीनों में संशोधित किराया दर को फीड न करा दिया जाए। जहां तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग की किराया सूची की बात है तो उसको अपडेट करने का काम शुरु कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेः UPGIS2023: CM Yogi ने ऐसी दी सौगात, दिल्ली दौड़ पर लगेगी लगाम,विदेश जाना होगा आसान

जानें कैसी होगी नए किराए की तस्वीर

अभी तक यूपी राज्य परिवहन निगम की बसों का किराया यात्रिय़ों को 1.05 रुपए प्रति किमी के हिसाब से भुगतान करना पड़ता था। इसमें एकमुश्त 25 पैसे प्रति किमी की भारी बढ़ोत्तरी यूपी सरकार ने करने का फैसला किया है जो कि वर्तमान किराए में एक साथ लगभग 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर देगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सबसे अधिक दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर ऑटो किराए में भी प्रति किमी बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई है। जहां पहले लोकल यात्रा करने पर 6.39 रुपए प्रति किमी चुकाने होते थे। वहीं नई मंजूरी के बाद लोकल ऑटो किराए में 3.85 रुपए की भारी बढ़ोत्तरी की मंजूरी दे दी।

नोएडा से अलग-अलग स्थानों की किराया सूची

शहरदूरी (किमी में)पहले का किरायानया किराया
लखनऊ547692829
मेरठ78102122
बुलंदरशहर7994114
आगरा219285340
बरेली267350416
कोटद्वार225259313
ग्रेनो302939
गढ़मुक्तेश्वर85118146
मथुरा141153189
अलीगढ़120131162
जेवर737795

ये भी पढ़ेः Greater Noida West: 13 साल बाद भी सपनों का आशियाना नहीं हुआ अपना, पूरे पैसे देने के बाद भी नहीं हुई रजिस्ट्री

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026