---Advertisement---

Bridal Makeup Tips: वेडिंग लुक्स के लिए पाकिस्तानी दुल्हनों से लें मेकअप इंस्पिरेशन, पूरी दुनिया करती है तारीफ

Bridal Makeup Tips: अपनी शादी के लिए एक ख़ूबसूरत ब्राइडल मेकअप लुक चुनना बहुत मुश्किल हो सकता है। शादी चाहे ख़ुद की हो या किसी और की एक अच्छा मेकअप लुक आपके आउटफ़िट के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व पर भी चार चाँद लगाता है। यदि आप भी अपनी या अपने किसी ख़ास की शादी के लिए ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 8, 2023 11:56 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 12:06 अपराह्न

Bridal Makeup Tips
Follow Us
---Advertisement---

Bridal Makeup Tips: अपनी शादी के लिए एक ख़ूबसूरत ब्राइडल मेकअप लुक चुनना बहुत मुश्किल हो सकता है। शादी चाहे ख़ुद की हो या किसी और की एक अच्छा मेकअप लुक आपके आउटफ़िट के साथ-साथ आपके व्यक्तित्व पर भी चार चाँद लगाता है। यदि आप भी अपनी या अपने किसी ख़ास की शादी के लिए ट्रेंडी मेकअप लुक की तलाश में है तो आज हम आपके लिए पाकिस्तानी दुल्हनों के मेकअप से इन्सपायर्ड कुछ टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स के मदद से आप अपने लिए नैचुरल, बोल्ड या ग्लैमरस मेकअप लुक तैयार कर सकती हैं। 

ब्राइडल मेकअप के लिए पाकिस्तानी दुल्हनों से लें इन्सपीरेशन 

ग्लिटरी आई मेकअप 

पाकिस्तानी दुल्हनों के एक ख़ास बात होती है कि वह मेकअप करते समय अपनी आँखों को एकदम बोल्ड लुक देती हैं। वह अपने आउटफिट्स हल्के रंग के चुनती है लेकिन अपनी आँखों पर डार्क मेकअप करना पसंद करती हैं। आज ग्लिटरी आई मेकअप बेशक भारत में इतना पॉपुलर नहीं होगा लेकिन पाकिस्तानी दुल्हनों के बीच यह ख़ासा ट्रेंड में है।

लाल शेड की लिपस्टिक 

पाकिस्तानी दुल्हनों के लुक में अगर कोई एक चीज़ जो सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करती है, तो वह है उनके बोल्ड लाल होंठ। पाकिस्तानी महिलाएँ अपने वेडिंग आउटफिट्स के साथ बोल्ड मेकअप करने से कभी नहीं डरतीं। ज़्यादातर दुल्हनें अपनी शादी के दिन के लिए लाल शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। यदि आपको भी अपनी शादी के दिन पर सबसे अलग और सुंदर दिखना है तो आप भी हल्के रंग के आउटफ़िट के साथ लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं।

मैट मेकअप लुक

मैट ब्राइडल मेकअप जिसे न्यूड मेकअप या नो-मेकअप लुक भी कहा जाता है इन दिनों युवाओं के बीच यह मेकअप ट्रेंड काफ़ी पॉपुलर हो रहा है। कई सिलेब्रिटीज़ भी अपने वेडिंग डे पर मैट मेकअप लुक करना पसंद करते हैं। इस तरह का मेकअप आपकी स्किन को एकदम नेचुरल लुक देता है। यह आपकी डे-वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट है क्योंकि इसमें बार-बार टच-अप करने की भी आवश्यकता नहीं होती। 

रोज़ी चीक्स लुक 

गालों के लिए पाकिस्तानी दुल्हनें अपना ब्लश अक्सर गहरे गुलाबी रंग का चुनती हैं। इतना ही नहीं वह ब्लश को आमतौर पर गालों की हड्डी के नीचे लगाता हैं जिससे उनके गाल अधिक उजागर होते हैं। इसके साथ ही वह नाक, गाल, आँखों के पास के हिस्सों को और उभारने के लिए काफ़ी ज़्यादा हाइलाइटर का  इस्तेमाल भी करती हैं।

ब्लैक जेल आईलाइनर लुक

रंग बिरंगे आइशैडो लगाने के बाद पाकिस्तानी दुल्हनें अपनी आँखों की ऊपरी और निचली लैश लाइन पर ब्लैक जेल आईलाइनर का लगाती हैं। वह आमतौर पर कैट आई लुक पसंद करती हैं। इसके बाद वह आँखों के चारों तरफ़ को काले कोहल से भर देती हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026