Cancer: आपकी आदत का असर आपके स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा देखा जाता है। अगर इसमें सुधार कर लिया जाए तो काफी हद तक संभव है कि आप हेल्थ संबंधी कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। जी हां, डॉक्टर्स भी स्वास्थ्य समस्या में डाइट और आदत को बदलने की सलाह देते हैं। कैंसर से पीड़ित मरीज को अक्सर डॉक्टर डाइट को लेकर कई चीज मना कर देते हैं क्योंकि यह उनके लिए रिस्की बताया जाता है। ऐसे में आप भी उस लिस्ट में हैं तो आइए जानते हैं doctorvarti इंस्टाग्राम से आपके लिए क्या हेल्दी आदत बताया गया है और एक्सपर्ट की किन बातों पर गौर कर सकते हैं।
Cancer से बचने के लिए खाने में बढ़ाएं फ़ाइबर
View this post on Instagram
इससे कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है World Cancer Research Fund के डेटा के अनुसार 10 ग्राम हर दिन फ़ाइबर लेने से खतरे में लगभग 10% की कमी आती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में हर दिन फाइबर लें जो जरूरी है।
प्रोसेस्ड मीट का सेवन है आपके लिए मुसीबत
ऑन्कोलॉजिस्ट के मुताबिक अगर आप प्रोसेस्ड मीट का सेवन हर दिन करते हैं तो यह आपको कैंसर की रिस्क की तरफ लेकर जाता है क्योंकि यह खतरा बताया गया है। ऐसे में इस आदत को सुधारने की जरूरत होती है।
कैंसर से बचने के लिए नियमित रूप से करें व्यायाम
इससे ब्रेस्ट और कोलन कैंसर का खतरा कम होता है।American Cancer Society के दिशानिर्देशों के अनुसार अगर आप हर दिन व्यायाम करते हैं तो रिस्क अपने आप काम होता है और इसे अपनी आदत बना सकते हैं। शरीर में मूवमेंट जरूरी है।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल क्यों करें कैंसर में
UV रेडिएशन एक प्रमाणित कर्सिनोजेन है जो आपके लिए कैंसर में रिस्की साबित हो सकता है। इससे बचने के लिए हर दिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है लेकिन इस बात का खास ख्याल रखें कि आप सही चुनाव करें।
वजन को क्यों कंट्रोल करना है जरूरी
वजन कम से कम 13 तरह के कैंसर से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना जरूरी है। इसकी वजह से आपको परेशानियां बढ़ सकती है और समय रहते इस पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि यह मुसीबत की घंटी है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।





