---Advertisement---

Health Tips: चिकन को स्टोर करना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

Health Tips: अगर आप भी चिकन खाना करते हैं पसंद , तो उसे जुड़ी कुछ खास बातों का रखें खास ध्यान , नहीं तो जान को हो सकता हैं खतरा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 12, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Chicken tips
Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: अधिकतर लोगों को चिकन खाना बहुत पसंद है। चिकन और मटन शरीर के लिए भी काफी बढ़िया माना जाता है। चिकन को प्रोटीन का सबसे अच्छा साधन माना जाता है। कई बार बीमार होने पर शरीर में कोई कमजोरी आने पर डॉक्टर के द्वारा यह सलाह दी जाती है कि चिकन का सेवन करें। इसे खाने से शरीर में ताकत आएगी। लेकिन अगर चिकन के इतने सारे फायदे हैं , तो इसके कुछ नुकसान भी होंगे। हर इंसान का चिकन बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। कई बार लोग थोड़ा अधिक चिकन ले आते है , जिसे बाद में एक-दो दिन तक स्टोर करके रखते हैं। चिकन को बनाते समय , उसे कुछ दिनों के लिए रखते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। चिकन को हमेशा पकाने से पहले अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी होता है। हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार चिकन को एक या दो दिनों से ज्यादा स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको यह जाननें को मिलेगा कि आखिर चिकन को कितने दिनों के अंदर खा सकते हैं और किस तरह से खराब हुए चिकन को पहचाने और उसके खाने से कौन-कौन सी जानलेवा बीमारी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Nose Bleeding In Summer: गर्मियों में अगर आपकी नाक से भी बहता है खून, तो छुटकारा पाने के लिए आज ही अपनाएं ये तरीके

स्टोर करें हुए चिकन के खराब होने के लक्षण

कई बार काफी दिनों तक फ्रिज में चिकन रख दिया जाता है। जिसके बाद चिकन खाने के लायक नहीं होता है। तो ऐसे में चिकन के खराब होने के कुछ लक्षण होते है जिसे हम खराब चिकन को आसानी से पहचान सकते हैं।

अजीब सी महक आना

चिकन खराब होने के बाद उसमें एक अलग प्रकार की गंदी महक आती है जो सामान्य तौर पर फ्रैश चिकन से नहीं आती है।

रंग में बदलाव होना

सामान्य तौर पर चिकन खरीदने पर उसका रंग थोड़ा गुलाबी सा लगता है, लेकिन जब चिकन खराब होने लगता है, तो उसका रंग ग्रे होना शुरू हो जाता है।

बेकार चिकन से होने वाली घातक बीमारी

काफी दिनों तक पुराना चिकन फ्रिज में रखने से उसमें काफी सारे बैक्टिरिया पनपने शुरू हो जाते है। जो चिकन को गर्म तापमान में उबालने के बाद भी नहीं जाते हैं। फिर बाद में इसी चिकन को खाने से इंसान को काफी सारी बीमारियों जैसे दस्त , शरीर में पानी की कमी होना , उल्टी आना आदि  प्रकार की बीमारी भी हो सकती हैं। कई बार खराब चिकन खाने से इंसान की जान भी चली जाती है।

चिकन को ज्यादा दिनों तक फ्रिज में ना रखने की वजह

जब भी चिकन को सामान्य तापमान से ज्यादा ठंडे तापमान में रखा जाता है, तो उसमें एक टॉक्सिन नाम का बैक्टिरिया आने लगते है जो चिकन को पूरी तरह से खराब कर देते हैं।  सामान्य तौर पर कच्चे चिकन को 2 दिनों से ज्यादा दिनों तक नहीं रखा जाता , वहीं दूसरी तरफ पक्के हुए चिकन को 3 दिनों तक चला सकते हैं। उसके बाद चिकन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। चिकन को हमेशा किसी लीक प्रूफ कंटेनर में बंद करके रखना चाहिए इससे चिकन जल्दी से खराब नहीं होता है।  

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।  

इसे भी पढ़ेंः Uttarakhand में बढ़ते Love Jihad के मामलों के बीच एक्शन में आया शासन और प्रशासन, उठाया बड़ा कदम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026