---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023 पर प्यार से भाई को खिलाएं ये डिफरेंट मिठाइयां, टेस्ट के साथ हेल्थ का भी रखें ख्याल

ज्यादातर लोग बाजार से मिठाई लेकर आते हैं लेकिन अगर आप घर पर अपने भाई के लिए स्पेशल मिठाई बनाना चाहती है तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी लो कैलोरी है। ये मिठाइयां टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 30, 2023 10:43 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 30, 2023 3:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार देश भर में 30 और 31 अगस्त को हर्षोल्लाह से मनाया जाएगा। दरअसल इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा काल का साया मंडरा रहा है जिसकी वजह से ये त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती है। वही बदले में भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है। इस दिन बहन राखी बांधने के साथ भाई को तरह-तरह की मिठाइयां भी खिलाती हैं। ज्यादातर लोग बाजार से मिठाई लेकर आते हैं लेकिन अगर आप घर पर अपने भाई के लिए स्पेशल मिठाई बनाना चाहती है तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी लो कैलोरी है। ये मिठाइयां टेस्ट के साथ हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी है।

अंजीर की बर्फी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अंजीर की बर्फी का आता है। अंजीर के फायदे के बारे में तो हम सभी जानते हैं। अंजीर में साइटिलिन, विटामिन, मिनरल्स और डाइटरी फाइबर होते हैं जो हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई के लिए अंजीर की बर्फी बनाएंगे तो ये उसकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

ओट्स और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू

इस लिस्ट में दूसरा नाम ओट्स और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू का आता है। ज्यादातर लोग खुद को हेल्दी और वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में ओट्स का सेवन करते हैं। ऐसे में आप इस त्योहार पर ओट्स और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू अपने भाई को बनाकर खिला सकती हैं। ओट्स और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है।

कोकोनट और खजूर की बर्फी

इस लिस्ट में तीसरा नाम कोकोनट और खजूर की बर्फी का है। बर्फी खाना हम सभी को पसंद है लेकिन बर्फी में काफी ज्यादा कैलोरी होती है ऐसे में अगर आप घर पर कोकोनट और खजूर की बर्फी बनाएंगे तो ये आपके भाई की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा। खजूर में प्राकृतिक रूप से मिठास पाई जाती है ऐसे में आप बर्फी बनाते समय इसमें चीनी का इस्तेमाल न करें क्योंकि खजूर की ही मिठास बर्फी के लिए काफी है।

हलवा

इसी के साथ आप रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाई के लिए उसका मनपसंद हलवा भी बना सकती है। रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई के लिए बदाम का हलवा, मूंग दाल का हलवा, सूजी का हलवा, आटे का हलवा या फिर अंजीर हलवा भी बना सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026