---Advertisement---

गर्मियों में Makeup करते हुए इन Tips को करें फॉलो, बारिश पसीने में भी खिलेगा चेहरा

Makeup Tips: चेहरे पर मेकअप करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान , एकदम से नहीं हटेगा पसीने में मेकअप।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 11, 2023 9:00 पूर्वाह्न

makeup tips
Follow Us
---Advertisement---

Makeup Tips: लड़कियों को मेकअप करना काफी पसंद होता है। मेकअप करने से एकदम डिफरेंट लुक नजर आता है मेकअप करना बोलने में जितना आसान लगता है उसे करने में उतना ही अधिक समय लगता है और खासतौर पर गर्मियों के मौसम में मेकअप को कैरी करना सबसे मुश्किल काम माना जाता है। कई बार अधिक गर्मी होने के कारण फेस पर किया हुआ मेकअप पसीने के साथ बह जाता है , जो बाद में दिखने में काफी बुरा लगता है। अधिकतर लड़कियां इस बात को लेकर समस्या में रहती है कि, वह किस प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें और किस तरह से मेकअप को अपने फैस पर अप्लाई करें  ताकि वह ज्यादा समय तक  फेस पर लगा रहे।

यह भी पढ़ें : Health Tips: सिर में दर्द से बचने के लिए अगर आप भी बांधते है कपड़ा , तो जानें लें ये सही है या गलत

इस तरह मेकअप करने की प्रक्रिया को करें फॉलो

सबसे पहले टोनर का करें इस्तेमाल

किसी भी अच्छे ब्रांड का फेस टोनर को कॉटन में लेकर अपने फेस को पूरा साफ करना है। ऐसा करने से आपके फेस पर जितनी भी डस्ट होगी वह सब अच्छए से साफ हो जाएगी और आपका चेहरा एकदम क्लीन हो जाएगा।

अपनी स्किन के हिसाब से करें मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल

 फेस टोनर से फेस को साफ करन के बाद अब चेहरे पर अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें । मॉइस्चराइजर को मेकअप से पहले अप्लाई करना  बेहद जरूरी होता है इसे मेकअप का बेस भी माना जाता है और इसको यूज करने से मेकअप ज्याद अच्छा ग्लो करता है।

सनस्क्रीन का करें अच्छे से इस्तेमाल

 जिस तरह हम धूप में बाहर जाने से पहले अपनी बॉडी को कवर करते है  ठीक उसी प्रकार अपने फेस को भी सूरज की खतरनाक यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन चेहरे के साथ- साथ गर्दन तक अप्लाई करनी जरूरी होती है। इसको  लगाने से चेहरे की चमक बनी रहती है।

प्राइमर का सही मात्रा में करें इस्तेमाल

मेकअप करने से पहले किसी भी बढ़िया ब्रांड का अपनी स्किन टोन के हिसाब से प्राइमर को जरूर अप्लाई करना चाहिए । इस प्राइमर का इस्तेमाल करने से आपका मेकअप ज्यादा लंबे समय तक के लिए रहता है और अधिक गर्मी होने पर भी मेकअप कहीं से भी खराब नहीं होता और चेहरे पर कोई अलग से निशान या धब्बे नहीं बनते है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Cancer

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026