---Advertisement---

Kriti Sanon की तरह दमकती त्वचा के लिए फॉलो करें ये रूटीन, एक्ट्रेस ने बताया अपनी ख़बसूरती का राज

Kriti Sanon: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है। मौजूदा समय में कृति सेनन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते राज करती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 27, 2023 12:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को अपना 33 वां जन्मदिन मना रही है। मौजूदा समय में कृति सेनन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते राज करती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वे हमेशा अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। ऐसे में दमकती त्वचा को देखकर फैंस कृति से एक ही सवाल पूछते हैं कि, वह अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखती हैं ? ऐसे में आपको बता दें कि, एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस के साथ अपनी ग्लोइंग त्वचा का सीक्रेट शेयर किया है।

मेकअप और गंदगी को इस तरह करती है साफ़

कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपने फैंस के साथ अपनी दमकती त्वचा का सीक्रेट शेयर करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि, वह फ्लालेस स्किन को बनाए रखने के लिए मेकअप को चेहरे पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं देती है। शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद ही वह चेहरे से मेकअप और गंदगी को साफ करती है। इसके लिए वह डबल क्लींजिंग का तरीका अपनाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि, वह चेहरे से मेकअप और गंदगी को साफ करने के लिए सबसे पहले क्लींजिंग ऑयल और फेस वॉश का इस्तेमाल करती है।

एक्ट्रेस का नाईट स्किन केयर रूटीन

इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपना नाईट स्किन केयर रूटीन शेयर करते हुए बताया कि, सबसे पहले वह मॉइश्चराइजर से लेकर, सिरम, नियासिनैमाइड टोनर, हाइड्रेटिंग सिरम और लिप बाम का इस्तेमाल करती है। इसी के साथ चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कृति सेनन रोज वॉटर का भी इस्तेमाल करती है। साथ ही एक्ट्रेस सिर्फ अपनी त्वचा का ही नहीं बल्कि अपनी आइब्रो और आईलैशेस का भी खास ध्यान रखती है। वह अपने नाइट केयर रूटीन में आइब्रो और आईलैशेस को भी तवज्जो देती है। वह रोजाना रात में सोने से पहले कैस्ट्रोल ऑयल और ऑलिव ऑयल का मिक्सर आइब्रो और आईलैशेस पर लगाती है जिसकी मदद से उनकी आईलैशेस और भी ज्यादा घनी और सुंदर लगती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Ram Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026