---Advertisement---

Hair Health: तेल लगाना नहीं है जरूरी! बचपन की गलतफहमी पर डर्मेटोलॉजिस्ट ने कहा कुछ ऐसा कि उड़ गए भारती सिंह के तोते

Hair Health: क्या आप भी तेल लगाने को बालों के लिए हेल्दी मानते हैं। अगर हां तो डर्मेटोलॉजिस्ट में जो कहा वह जानकर आपको हैरानी हो सकती है। इसे जानने के बाद भारती सिंह शॉक्ड रह गई थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2026 6:05 अपराह्न

Hair Health
Follow Us
---Advertisement---

Hair Health: लाफ्टर शेफ्स 3 में भारत के कई मशहूर डॉक्टर बीते एपिसोड में नजर आए जिन्होंने कई तरह की हेल्थ जानकारी लोगों को दी गई। डर्मेटोलॉजिस्ट ऋचा नेगी को भी देखा गया जिन्होंने बालों को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने भारती सिंह के होश उड़ा दिए। तेल को क्या आप भी हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद मानते हैं और तेल लगाने को तवज्जो देते हैं। अगर हां तो डर्मेटोलॉजिस्ट में कुछ ऐसा कहा जो जानकर आपको हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं बचपन की सबसे बड़ी गलतफहमी तेल लगाना आपके लिए जरूरी है। इसे मिथक बताते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट ने क्या कहा है।

बालों में तेल लगाने की क्या है सच्चाई

दरअसल भारती सिंह से डॉक्टर कहती हैं कि तेल लगाने को हम बहुत ज्यादा तवज्जो देते हैं लेकिन आज रिसर्च यह प्रूफ कर चुका है कि बाल के लिए तेल का ज्यादा संबंध नहीं है। यह सुनते ही भारती सिंह के होश उड़ जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर रिचा बताती हैं कि आपका स्कैल्प खुद तेल का इस्तेमाल कर सकती है उसे बाहर से तेल देने की जरूरत नहीं है। बालों के लिए तेल जरूरी है अगर आपको यह फ्रिज या फिर सुखा लग रहा है। डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि अगर आप बालों में तेल लगाती हैं तो इसका पोर्शन अंदर नहीं जाएगा।

Hair Health के लिए जानें क्यों तेल है जरूरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Richa (@dr.richa.negi)

इस दौरान डॉक्टर कहते हैं कि हर दादी और नानी का नुस्खा सही नहीं होता है। इस दौरान वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट ने लिखा, “तेल लगाना जरूरी नहीं है यह सबसे बड़ी गलतफहमियों में से एक है जो हमने बचपन से सुनी है। असल में हम डैंड्रफ वाले स्कैल्प के लिए तेल लगाने की बिल्कुल भी सलाह नहीं देते हैं। यह सिर्फ सूखे और फ्रीजी बालों को रोकने में मदद कर सकता है। मसाज ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छी है लेकिन तेल अंदर नहीं जा पाता है।” हेयर हेल्थ के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि स्कैल्प को साफ रखना जरूरी होता है।

ऐसे में अगर आप भी तेल लगाने को तवज्जो देते हैं तो निश्चित तौर पर आपको बहुत बड़ी जानकारी लाफ्टर शेफ्स 3 में डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026