---Advertisement---

Hair Care Tips: बारिश में बढ़ते डैंड्रफ और झड़ते बालों से अब मिलेगी मुक्ति, इन आसान टिप्स को करें ट्राई

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने बालों पर हो रहे डैंड्रफ की परेशानी से बचना चाहते हैं , तो आज से इन तरीकों को करें अपने हेयर केयर में शामिल।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 20, 2023 1:02 अपराह्न | Updated: जुलाई 20, 2023 1:43 अपराह्न

Hair Care Tips
Follow Us
---Advertisement---

Hair Care Tips: महिलाओं के लिए बाल उनकी खूबसूरती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसके चलते वह उनका खास ध्यान रखती हैं। बदलते हुए लाइफस्टाइल और मौसम की वजह से उसका बुरा असर बालों पर देखने को मिलता है। आजकल हो रही बारिश के चलते बालों में अधिक नमी और चिपचिपाहट होने लगती है। जिस वजह से बाल एकदम बेरुखे और बेजान होने लते है। इसके साथ ही बालों में डैंड्रफ की परेशानी भी देखी जाती है। बालों में डैंड्रफ ज्यादा होने के कारण कई बार शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती हैं क्योंकि बालों को हाथ लगाते ही डैंड्रफ झड़ना शुरु हो जाता है। डैंड्रफ की परेशानी सबसे अधिक बरसात और सर्दियों के मौसम में देखने को मिलती है। आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे उपाय और टिप्स के बारे में बताया जाएगा। जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी डैंड्रफ की परेशानी को कम कर सकते हैं।

गर्म पानी का बालों में न करें इस्तेमाल

कई बार लोग अपने हेयर को वॉश करते समय गर्म पानी का इस्तेमाल भी करते हैं। गर्म पानी से बालों में डैंड्रफ ज्यादा तेजी से बढ़ता है। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बालों में डैंड्रफ के साथ-साथ हेयर फॉल और डेमेज की समस्या भी देखी जाती है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको अपने बालों को सामान्य तापमान के पानी से ही धोना चाहिए।

बालों में एंटी-डैड्रफ शैम्पू करें अप्लाई

डैंड्रफ की परेशानी से राहत पाने के लिए आप नॉर्मल शैम्पू की जगह एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का उपयोग कर सकते हैं। इसमें काफी सारे एंटी-तत्व जैसे केटोकोनाज़ोल और सेलेनियम सल्फाइड पाए जाते हैं। जो बालों में हो रही डैंड्रफ और खुजली जैसी परेशानी को हमेशा के लिए खत्म कर देते हैं। इस एंटी- डैंड्रफ शैम्पू का उपयोग आप हफ्ते में केवल एक ही बार करें, नहीं तो इसे बाल को नुकसान भी हो सकता है।

नारियल तेल से करें मालिश

बालों में हो रही दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए कई बार नैचुरल चीजों का उपयोग करना भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में आप नारियल ऑयल और एलोवेरा जेल को मिक्स करके बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाली विटामिन की कैप्सूल को भी तेल में मिक्स करे बालों पर लगा सकते हैं। फिर आंधे घंटे बाद बालों को वॉश करके आप इसका असर भी देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 12, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 8, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026